सैफ अली खान - तैमूर ने इनाया खेमू और सोहा अली खान के साथ मनाया रक्षाबंधन, फैन्स नन्हें जेह को ढूंढते रहे
सैफ अली खान अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान को उनके पहले हॉलीडे के लिए मालदीव्स गए। तैमूर भी अपने छोटे भाई जेह के साथ पहली छुट्टी मनाने गए थे। अब छुट्टियों से लौटने के बाद तैमूर अली खान, बुआ सोहा अली खान के घर राखी मनाने पहुंचे। सोहा अली खान ने इनाया और तैमूर की राखी की तस्वीरें शेयर कीं।
हालांकि, फैन्स इन तस्वीरों में बस नन्हें जेह को ढूंढते दिखाई दिए क्योंकि ये जेह की पहली राखी थी। लेकिन फैन्स को जेह की झलक नहीं मिल पाई।

सोहा अली खान भी सैफ अली खान के साथ राखी का त्योहार मनाती दिखीं। गौरतलब है कि इस साल बॉलीवुड में राखी का त्योहार काफी शांति से गया क्योंकि कोरोना लॉकडाउन के बाद अब फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है और ज़्यादातर सितारे परिवार से दूर अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थे।

इनाया खेमू और तैमूर की राखी
हर साल सैफ अली खान और सोहा अली खान, पूरी कोशिश करते हैं कि तैमूर और इनाया, राखी का त्योहार एक ही साथ मनाएं। ये तैमूर और इनाया की तीसरी राखी है। तैमूर के अलावा, इनाया ने अपने घर के स्टाफ को भी राखी बांधी।

Pet को भी बांधी राखी
वहीं इनाया ने अपने Pet को भी राखी बांधी। इनाया हर साल अपने घर के स्टाफ को भी राखी बांधती हैं क्योंकि उनकी मम्मी सोहा ने उन्हें सिखाया है कि सबसे पहले इनाया की रक्षा ये करते हैं।

पिछली राखी की तस्वीर
इनाया और तैमूर की पिछली राखी की तस्वीर। गौरतलब है कि तैमूर और इनाया अपना ज़्यादातर समय साथ खेलते हुए बिताते हैं। दोनों छुट्टियों पर भी अक्सर साथ ही जाते हैं।

पहली राखी
ये है नन्हें तैमूर और इनाया की पहली राखी की तस्वीर। इन तस्वीरों को देख फैन्स इन दोनों की क्यूटनेस देखते ही रह गए। तैमूर और इनाया की इस पहली राखी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।

बेहद क्यूट जोड़ी
भाई बहन की ये जोड़ी फैन्स को काफी पसंद हैं। इस तस्वीर में तैमूर की छोटी सी कलाई में इनाया बड़े ही ध्यान से राखी बांधती नज़र आ रही हैं।

बड़े भईया और दीदी
तैमूर और इनाया की पहली राखी पर बड़े भईया इब्राहिम अली खान और दीदी सोहा अली खान भी साथ में मौजूद थे।

इकट्ठा हुआ था पूरा परिवार
तैमूर और इनाया की पहली राखी पर पूरा पटौदी - खान परिवार एक साथ नज़रर आया था और उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। बस इस साल, फैन्स को केवल जेह की राखी की तस्वीरों का इंतज़ार था जो उन्हें नहीं मिल पाईं।


Click it and Unblock the Notifications











