..................... तैमूर अली खान की एवेंजर्स थीम बर्थ डे पार्टी की तस्वीरें | Taimur Ali Khan's Avengers theme birthday party, comes out to wave to paps See inside pics - Hindi Filmibeat

Inside Pics: तैमूर अली खान की एवेंजर्स थीम बर्थ डे पार्टी, बालकनी पर फोटोग्राफर्स को भी किया खुश

तैमूर अली खान, 20 दिसंबर को अपना चौथा जन्मदिन मना रहे हैं और उनके जन्मदिन पर एवेंजर्स थीम बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि तैमूर को एवेंजर्स कितने पसंद हैं ये करीना कपूर खान की शेयर की हुई उन तस्वीरों में अकसर दिख जाता है जहां तैमूर अपने खिलौनों के साथ खेलते रहते हैं।

इसलिए उनकी अम्मा ने उनके लिए एवेंजर्स थीम की ही बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया और इस पार्टी की तस्वीरें सोहा अली खान ने अपनेे इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।

taimur-ali-khan-s-avengers-theme-birthday-party-comes-out-to-wave-to-paps-see-inside-pics

इससे पहले, आज दिन भर तैमूर को जन्मदिन के मौके पर उन्हें इंडस्ट्री से भी ढेर सारी बधाईयां मिलती रहीं। इनमें उनकी मौसी रिद्धिमा कपूर साहनी से लेकर उनकी अम्मा करीना कपूर खान तक शामिल थीं।

करीना ने तैमूर की ढेर सारी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - मुझे खुशी है चार साल की उम्र में तुम्हारे इतना फोकस और दृढ़ता है। करीना ने आगे लिखा - ज़िंदगी में वो सब करो जो तुम्हें खुशी दे। हमेशा अपना सर ऊंचा रखना। अम्मा से ज़्यादा तुम्हें कभी कोई प्यार नहीं करेगा।

यहां देखिए तैमूर के जन्मदिन की तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X