सैफ- करीना के साथ स्विटजरलैंड में छुट्टियां मनाते हुए तैमुर अली खान- सुपर क्यूट PICS
Recommended Video

छोटे नवाब तैमुर अली खान इन दिनों अपनी प्यारी प्यारी तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। तैमुर, सैफ अली खान और करीना कपूर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए स्विटजरलैंड गए हैं, जहां से तैमुर की कई क्यूट तस्वीरें वायरल हो रही है। बर्फ में सैफ अली खान के साथ खेलते तैमुर की फोटोज लोगों को खूब पसंद आ रही है।
सैफ- करीना अक्सर तैमुर के साथ अलग अलग जगह छुट्टियां मनाते हैं। पिछले दिनों ही ये साउथ अफ्रीका गए थे, जहां तैमुर का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया था। वहीं, अब यह परिवार स्विटजरलैंड की वादियों में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहा है।तैमुर अली खान की पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि कोई भी तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

सैफ ने कॉफी विद करण में यह भी खुलासा किया था कि तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है। फोटोग्राफर्स तैमुर के तस्वीरों की सबसे ज्यादा रेट लेते हैं। जन्म के साथ ही तैमुर मीडिया के फेवरिट रहे हैं। स्कूल जाना हो या फुटबॉल खेलना.. मम्मी पापा के साथ घूमना हो या बहन इनाया के साथ खेलना। तैमुर की तस्वीरें हमेशा वायरल हो जाती है। कैमरामैन हमेशा तैमुर के आसपास ही नजर आते हैं।
यहां देंखे तैमुर की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications