पापा से कुछ कम रॉयल नहीं हैं बेटे तैमूर..ये रहा सुबूत
करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की जब भी तस्वीरें सोशल मीडिया में आती हैं तुरंत वायरल हो जाती हैं। वो इतने क्यूट हैं कि जितनी तारीफ की जाए कम होगी।तैमूर की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो ब्लैक पठानी कुर्ता में सुपर क्यूट लग रहे हैं।
[ 7 सुपरहिट.. सलमान, अक्षय नहीं.. 2017 के टॉप पर हैं शाहरुख खान!]
इस तस्वीर में तैमूर काला कुर्ता और सफेद पजामा में बिल्कुल पापा सैफ अली खान की तरह रॉयल अवतार में नजर आ रहे हैं ।मानना पड़ेगा कि भले तैमूर अपनी मम्मी की तरह दिखते हों लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल पापा की तरह रॉयल और शाही है। देखिए दोनों की ये तस्वीर।

तैमूर अभी फिलहाल 7 महीने के हैं और कई बार करीना कपूर उनके साथ नजर आ चुकी हैं। करीना कपूर मीडिया से तैमूर को छिपाने में विश्वास नहीं करती हैं।तैमूर अक्सर अपनी मम्मी या नैनी के साथ नानी या मासी करिश्मा कपूर के यहां नजर आते हैं। हर बार उनकी तस्वीर को देखकर फैन्स खुश हो जाते हैं।
Recommended Video

तैमूर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और हर कोई उनकी नई तस्वीर का इंतजार करता है। फिलहाल तो तैमूर की यह नई तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications