देसी अंदाज में तैमूर की ये शानदार तस्वीर..बिल्कुल पापा की तरह रॉयल!
तैमूर अली खान की कुर्ता-पायजामे में नई तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो काफी क्यूट लग रहे हैं।
करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की जब भी तस्वीरें सोशल मीडिया में आती हैं तुरंत वायरल हो जाती हैं। वो इतने क्यूट हैं कि जितनी तारीफ की जाए कम होगी। तैमूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो सफेद कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं। तैमूर को इस तस्वीर में देखकर तो यही लग रहा है कि उनमें पापा सैफ अली खान से रॉयल जीन्स आया है।
[शूटिंग हो गई..फिल्म बन गई..सुपरस्टार को ही फिल्म से कर दिया OUT ! ]
वाकई इस तस्वीर को देखने के बाद आप तैमूर पर से अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है और हर कोई तैमूर की तारीफ करते नहीं थक रहा है। आप भी उनकी तस्वीर पर डालिए एक नजर।

इस तस्वीर में तैमूर अली खान बिल्कुल अपने पिता सैफ अली खान की तरह लग रहे हैं। उनकी ये तस्वीर देखकर तो यही लग रहा है कि कपूर परिवार से ज्यादा पटौदी परिवार पर गए हैं। तैमूर की कोई भी तस्वीर मीडिया में आ जाए वो उतने ही क्यूट लगते हैं ।
कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि करीना कपूर को बेटे तैमूर को नजर लग जाने का डर होता है इसलिए हाल में पटौदी परिवार ने तैमूर की किन्नड़ों से नजर उतरवाई थी और उन्हें इसके बदले 51000 रूपए भी दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











