दिवाली सेलिब्रेशन के बीच खराब हुआ तैमूर का मूड.. मारी करीना को जोरदार लात, ऐसा था बेबो का रिएक्शन

kareena kapoor, Saif Ali Khan, Diwali 2023, Bollywood,

सोशल मीडिया फिलहाल दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों और वीडियो से पटा दिखाई दे रहा है। इस दौरान सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रही हैं। जहां सैफ करीना के घर पर दिवाली का शानदार सेलिब्रेशन हुआ तो वहीं इस स्टार फैमिली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।

वीडियो में पूरी फैमिली लग्जरी गाड़ी से उतरी दिखाई दे रही है। ऐसे में नॉर्मल पेरेंट्स की तरफ सैफ अपने दोनों को बाहों में भरे गाड़ी से जबरदस्ती उतारते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान तैमूर काफी एग्रेसिव दिखाई दे रहे हैं जैसे वो गाड़ी से उतरना नहीं चाहते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो हाथ पैर पटकते और फेंकते दिखाई देते हैं।

ऐसे में तैमूर की जिद्द के बीच मम्मी करीना को उनका जोरदार पैर लग भी जाता है। हालांकि करीना इस सिच्युएशन को काफी शानदार तरीके से मैनेज करती दिखाई दीं। उन्होंने मुस्कुराते हुए इसे संभाला और फिर पूरी फैमिली अपने घर चली गई।

इस दौरान करीना जहां येलो एथनिक लुक में दिखाई दे रही थीं तो वहीं सैफ तैमूर और जेह धोती कुर्ता मे ट्विनिंग करते दिखाई दिए। बेबो ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बच्चों के साथ रंगोली बनाते हुए एक झलक दिखाई है, लेकिन वह खुद नहीं समझ पा रहीं कि ये दिवाली है या होली।

करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है। पहली फोटो में देखा जा सकता है कि करीना, तैमूर के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, सैफ का पोज देखने लायक है।

सोशल मीडिया पर करीना कपूर की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। करीना कपूर के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'सो क्यूट'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'मेरी बेटी भी रंगोली से होली खेलती है'। इसके साथ ही कई अन्य यूजर ने भी इस पर कमेंट किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X