..................... Taimur Ali Khan is super happy playing guitar watch viral video - Hindi Filmibeat

गिटार बजाते दिखे तैमूर अली खान, एक बार देखकर जी ही नहीं भरेगा, वायरल हो रहा वीडियो

तैमूर अली खान इंटरनेट की आंखों का तारा हैं। आए दिन उनकी कोई तस्वीर इंटरनेट पर आती है और आते ही वायरल हो जाती है। इस बार तस्वीर नहीं, पूरा का पूरा वीडियो ही वायरल हो गया है। दरअसल, तैमूर अली खान को अपने गिटार से बहुत प्यार है। वो आए दिन पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ सड़क पर अपने गिटार के साथ टहलते दिख जाते हैं।

अब इस वायरल वीडियो में तैमूर गिटार बजाते दिखे। और भले ही उन्होंने जो भी बजाया हो लेकिन वो खुद अपने इस हुनर से काफी खुश हैं और ये खुशी बार बार उनके ठहाकों में दिखाई दे रही थी। ये वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि मम्मी की तरह तैमूर भी अपने फेवरिट हैं।

taimur-ali-khan-is-super-happy-playing-guitar-watch-viral-video

तैमूर का ये वीडियो मानव मंगलानी ने इपने इंस्टाग्राम पर डाला है और कुछ ही घंटों में ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया है। अब हो भी क्यों ना। तैमूर इस वीडियो में लग ही इतने क्यूट रहे हैं। भई हमने तो वीडियो कई बार देख डाला है और हमें पूरा यकीन है कि आप भी केवल एक बार देखकर नहीं रह पाएंगे।

अब तैमूर की की चर्चा हो और एक वीडियो से दिल भर जाए, ऐसा तो होता नहीं है। तो हम उनकी चुनिंदा तस्वीरें लेकर आए हैं, अलग अलग मूड में। हालांकि ये तस्वीरें आपने पहले भी देखी होंगी। लेकिन बच्चों की तस्वीरों में कुछ अलग ही बात होती है। जितनी भी बार देख लो, हर बार उतनी ही प्यारी लगती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X