तैमूर ने पापा सैफ अली खान को हटा लाइव इंटरव्यू में मारी एंट्री, एंकर की बातों को बताया गलत, Video
तैमूर अली खान को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। तभी न मिनटों में उनकी फोटो वीडियो वायरल होने लगती थीं। लेकिन एक समय ऐसा आया कि सैफ और करीना ने तैमूर को कैमरे से दूर करना शुरू किया लेकिन तैमूर को तो मानो कैमरे का चस्का लग गया हो। एक बार फिर सैफ के साथ लाइव इंटरव्यू में तैमूर धमक पड़े और इस बार तो एंकर से बहस भी करने लगे।
फिल्म कम्पेनियन की अनुपमा चोपड़ा सैफ अली खान के साथ लाइव इंटरव्यू कर रही थीं। दोनों के बीच सैफ अली खान की फिल्म ओमकारा के रोल लंगड़ा त्यागी को लेकर बातचीत चल रही थी कि अचानक तैमूर आ जाते हैं। इसके बाद सैफ जोर जोर से हंसने लगते हैं और इधर उधर देखते हैं कि सैफ यहां कैसे आ गए। फिर क्या एंकर भी देख तैमूर को जोर जोर से हंसने लगती हैं। लेकिन आपको हंसी तब आएगी जब तैमूर का जवाब सुनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications