करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर केक का मजा लेते तैमुर अली खान- क्यूट सी तस्वीर VIRAL
मंगलवार को करिश्मा कपूर ने लंदन में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान करिश्मा के साथ करीना कपूर, मां बबीता और तैमुर अली खान भी दिखे। करिश्मा ने अपने बर्थडे की एक फोटो शेयर की है। फोटो में वो तैमूर अली खान को केक खिलाते हुए दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीर बेहद क्यूट है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हालांकि सैफ अली खान भी अभी लंदन में ही हैं, लेकिन वह जन्मदिन सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो पाए। सैफ इन दिनों नितिन कक्कड़ की फिल्म 'जवावी जानेमन' की शूटिंग कर रहे हैं। बहरहाल, करिश्मा कपूर की तस्वीरों को देखकर साफ है कि इन्होंने काफी एन्जॉय किया है।

करिश्मा कपूर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कीं। सभी तस्वीरें अच्छी हैं, लेकिन एक तस्वीर पर सभी की निगाहें थम गईं, जहां करिश्मा तैमुर को केक खिला रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











