तैमूर ने कपूर परिवार के साथ मनाया गणेश उत्सव, लगाए गणपति बप्पा मोरया का जयकारे, देखिए क्यूट वीडियो
Recommended Video
तैमूर अली खान के साथ त्योहार मनाना अब जैसे फैन्स की आदत हो चुकी है। कोई भी त्योहार हो, फैन्स के लिए वो तभी पूरा होता है जब तैमूर की तस्वीरें इंटरनेट पर आ जाती हैं। और अब इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं तैमूर की गणेश चतुर्थी की तस्वीरें। गौरतलब है कि तैमूर और उनकी मुस्कुराहट की एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं।
और अब, तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर खान और मासी करिश्मा कपूर सहित पूरे कपूर परिवार के साथ धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते दिखे। इस त्योहार में उनके साथ उनकी नन्हीं दोस्त रूही जौहर, करण जौहर की नन्हीं सी बिटिया भी नज़र आईं।

इतना ही नहीं इंटरनेट पर तैमूर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में तैमूर गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं।
वैसे ये पहला त्योहार नहीं है जो तैमूर मना रहे हैं। इससे पहले भी वो हर त्योहार बड़े धूमधाम से मनाते नज़र आते हैं। चाहे फिर वो होली हो या दही हांडी। इतना ही नहीं, इंटरनेट पर तो तैमूर के अंग्रेज़ी त्योहार हैलोवीन पार्टी की तस्वीरें भी मौजूद हैं। आप भी देखिए ये शानदार तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











