Pic Of The Day: कुर्ता पाजामा पहने आराम फरमाते तैमूर अली खान, हू ब हू परनाना राज कपूर की परछाई

तैमूर अली खान इंटरनेट के फेवरिट हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरों से और कैमरो पर शानदार पोज़ देने के कारण इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। और इस बार भी कुर्ता पाजामा में आराम फरमाते तैमूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। लेकिन इस तस्वीर के वायरल होने का एक और कारण है। इस तस्वीर में तैमूर हू ब हू अपने परनाना राज कपूर की तरह दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि तैमूर अली खान को अपनी शक्ल, अपनी मां करीना कपूर खान के परिवार से मिली है। और यही कारण है कि वो अपनी मौसी करिश्मा कपूर, मामा रणबीर कपूर, दादा जी रणधीर कपूर और नाना राज कपूर के जैसे काफी ज़्यादा दिखते हैं।

taimur-ali-khan-casual-pose-in-kurta-pajama-viral-looks-just-like-his-great-grandfather-raj-kapoor

तैमूर की इस नई तस्वीर में जहां फैन्स उनके आराम तलबी को देख उन पर दिल लुटा रहे हैं तो वहीं बाकी लोग ये बात इग्नोर ही नहीं कर पा रहे कि तैमूर हू ब हू अपनी मम्मी करीना कपूर खान के दादा जी राज कपूर जैसे दिख रहे हैं। तैमूर की इस तस्वीर के साथ करीना कपूर की राज कपूर के साथ एक तस्वीर भी वायरल होने लगी।

इस तस्वीर में राज कपूर, करीना कपूर के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि राज कपूर ने करीना कपूर का नाम सिद्धिमा रखा था। करीना, नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा से कुछ ही दिन छोटी हैं और इसलिए राज कपूर ने अपनी दोनों पोतियों का नाम रिद्धिमा और सिद्धिमा रखा था। बाद में करीना की मां बबीता ने उनका नाम लियो टॉल्सटॉय की किताब Anne Karenina से प्रेरित होकर करीना रखा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X