खरगोश बनकर सैफ अली खान के साथ इस तरह खेल रहे तैमूर, वायरल हो रही तस्वीर

तैमूर अली खान की तस्वीरों के बिना तो किसी का भी रविवार पूरा नहीं होता। लेकिन लॉकडाउन के कारण वो मीडिया से दूर हैं। लेकिन करीना ने तैमूर के फैन्स को निराश ना करने का पूरा इंतज़ाम कर दिया है। वो अकसर ही तैमूर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

अब करीना ने तैमूर की एक नई तस्वीर शेयर की जिसमें वो खरगोश की तरह अपने चेहरे को पेंट कर चुके हैं और खेलने के मूड में लग रहे हैं। वहीं सैफ अली खान उनके पीछे बैठे हैं।

taimur-ali-khan-becomes-a-bunny-during-lockdown-while-saif-ali-khan-looks

करीना कपूर ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - मेरा Easter Bunny। गौरतलब है कि हाल ही में फैन्स ने तैमूर का पहला टीवी इंटरव्यू भी देखा था जहां वो सैफ अली खान के साथ नज़र आए थे। उनकी तस्वीरें और वीडियो फैन्स को हमेशा ही पसंद आते हैं।

लॉकडाउन में तैमूर कभी साईकिल चलाते तो कभी पौधे ठीक करते और कभी कभी खाना बनाते दिख जाते हैं। वहीं वो अपने हल्क से काफी प्यार करते हैं और अपना हल्क मास्क लगाकर घर में खेलते दिखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X