Pic of the Day: मुंबई की बारिश में सड़क पर टहलते दिखे तैमूर, पापा सैफ के साथ मस्ती
मुंबई की बारिश हर किसी का मूड बदल देती है और लोगों को एकदम तरोताज़ा कर देती है। मुंबई में मॉनसून तो दस्तक दे ही चुकी है और अब मुंबई की बारिश का मज़ा लेते दिखे सैफ अली खान और नन्हें तैमूर। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है।
बारिश में भीगते सैफ और तैमूर मुंबई की सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि तैमूर अपने रेनकोट में छिपे हुए हैं और साथ में छाता भी है।

दिलचस्प ये है कि सैफ जहां तैमूर का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं वहीं छाता उनके घर के हाउसहेल्प ने पकड़ रखा है जो शायद खुद भीग रहा है। बहरहाल, सैफ और तैमूर की ये तस्वीर लोगों को पसंद आ रही है।
वैसे भी तैमूर के फैन्स उनकी एक झलक पाकर ही खुश हो जाते हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तैमूर के फैन क्लब्स भी हैं। यहां देखिए तैमूर की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











