Just In
- 14 min ago
सलमान खान के साथ मेरा रिश्ता अरेंज मैरिज है, लव मैरिज की तरह नहीं- प्रभु देवा
- 24 min ago
नागरिकता बिल पर जामिया में हो रहे विरोध प्रदर्शन का जीशान अय्यूब ने किया समर्थन- बोले मैं जल्द आऊंगा
- 1 hr ago
राजकपूर की बर्थ एनिवर्सिरी पर ऋषि कपूर ने किया विश- पुरानी तस्वीर के साथ लिखा इमोशनल मैसेज
- 1 hr ago
पापा मेरी फिल्मों की स्क्रिप्ट पर भरोसा नहीं करते, वो कहते थे फिल्म पिटेगी - सलमान खान
Don't Miss!
- News
21 जीवनरक्षक दवाएं होंगी महंगी, 50 फीसदी कीमत बढ़ाने पर सरकार ने दी मंजूरी
- Sports
ICC T20 World Cup में भारत के लिये खेलते नजर आयेंगे एमएस धोनी: ड्वेन ब्रावो
- Finance
बुलेट मिल रही 50 हजार से कम में, जानिए लेने का तरीका
- Automobiles
टाटा अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक टेस्टिंग के दौरान दिखी, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स
- Technology
Airtel ब्रॉडबैंड में 1000 रुपए का सीधा डिस्काउंट, पढ़ें और जाने कब तक मिलेगा ऑफर
- Lifestyle
रोज रोज की नहीं रहेगी टेंशन, महीने में सिर्फ एक बार लेनी होगी ये गर्भनिरोधक पिल
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
तैमूर अली खान और इनाया की Park Pic बेहद प्यारी, सदियों बाद मिले और गले लग लिए
तैमूर अली खान अपनी अम्मा करीना कपूर और अब्बा सैफ अली खान के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं और अब उनका साथ देने पहुंच चुके हैं सोहा अली खान और कुणाल खेमू। सोहा ने इस खबर की अपडेट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर के ज़रिए दी। इस तस्वीर में सोहा की बेटी इनाया, तैमूर के साथ एक पार्क में दिखाई दे रही हैं।
इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इनाया और तैमूर सदियों बाद मिलकर कितने खुश हों और फौरन एक दूसरे को गले लगा लेंगे। सोहा ने तस्वीर के साथ कैप्शन भी डाला - #reunited #london #timandinnu. तैमूर को प्यार से घर पर टिम बुलाया जाता है और इनाया को इम्मू।
गौरतलब है कि करीना और सैफ काफी समय से लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच करीना वीकेंड से पहले भारत आकर डांस इंडिया डांस की शूटिंग कर रही थीं लेकिन इस हफ्ते वो नहीं आईं और करीना की जगह, शो पर करिश्मा कपूर ने उनकी कमी पूरी की। दूसरे हफ्ते भी मलाईका अरोड़ा करीना की कमी पूरी कर रही हैं।
[Winner Pics: तैमूर ने जीता स्पोर्ट्स डे पर गोल्ड मेडल]
बात करें तैमूर और इनाया की तो दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर हमेशा से ही वायरल रहती हैं। इतना ही नहीं, तैमूर तो फोटोग्राफर्स के रेट कार्ड में सबसे ऊपर रहते हैं। देखिए उनकी और इनाया की कुछ बेहद क्यूट तस्वीरें -

जान पहचान
ये उन दिनों की तस्वीर है जब नन्हें से तैमूर अली खान अपनी और भी नन्हीं सी बहन इनाया से नए नए मिले थे और उनके साथ दोस्ती करने की कोशिश कर रहे थे।

भईया और दीदी
तैमूर और इनाया बड़े भईया इब्राहिम और सारा दीदी के साथ। चारों भाई बहन ने मिलकर रक्षा बंधन का त्योहार बहुत ही चाव से मनाया था।

भाई को टीका
तैमूर भईया को राखी का टीका करती इनाया। दोनों ही ट्रेडिशनल कपड़ों में बेहद क्यूट नज़र आ रहे हैं।

राखी भी तो बांधनी है
अब भईया ने टीका करवाया है तो राखी भी तो बंधवानी है। तैमूर को राखी बांधने की कोशिश करती इनाया।

साथ बिताते हैं वीकेंड
तैमूर और इनाया अकसर अपने वीकेंड साथ बिताते हैं। कभी अपनी अम्मा के साथ तो कभी अपनी नैनी के साथ।

साथ साथ पार्टी
सोहा - कुणाल और सैफ - करीना अकसर छुट्टियां भी साथ बिताते दिख जाते हैं।इसका कारण ये भी है कि दोनों ही बच्चे हमउम्र हैं।

पेंटिंग करेंगे पेंटिंग
तैमूर की अम्मा करीना कपूर और इनाया के पापा कुणाल खेमू बच्चों को पेंटिंग करवाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दोनों बच्चे अपने में ही व्यस्त हैं।

दीवाली पार्टी
करीना और सोहा एक दीवाली पार्टी में इनाया और तैमूर के साथ कुछ यूं नज़र आईं। इन दोनों ही बच्चों की फैन्स में गज़ब डिमांड रहती है।