तैमूर अली खान और इनाया की Park Pic बेहद प्यारी, सदियों बाद मिले और गले लग लिए
तैमूर अली खान अपनी अम्मा करीना कपूर और अब्बा सैफ अली खान के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं और अब उनका साथ देने पहुंच चुके हैं सोहा अली खान और कुणाल खेमू। सोहा ने इस खबर की अपडेट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर के ज़रिए दी। इस तस्वीर में सोहा की बेटी इनाया, तैमूर के साथ एक पार्क में दिखाई दे रही हैं।
इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इनाया और तैमूर सदियों बाद मिलकर कितने खुश हों और फौरन एक दूसरे को गले लगा लेंगे। सोहा ने तस्वीर के साथ कैप्शन भी डाला - #reunited #london #timandinnu. तैमूर को प्यार से घर पर टिम बुलाया जाता है और इनाया को इम्मू।

गौरतलब है कि करीना और सैफ काफी समय से लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच करीना वीकेंड से पहले भारत आकर डांस इंडिया डांस की शूटिंग कर रही थीं लेकिन इस हफ्ते वो नहीं आईं और करीना की जगह, शो पर करिश्मा कपूर ने उनकी कमी पूरी की। दूसरे हफ्ते भी मलाईका अरोड़ा करीना की कमी पूरी कर रही हैं।
बात करें तैमूर और इनाया की तो दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर हमेशा से ही वायरल रहती हैं। इतना ही नहीं, तैमूर तो फोटोग्राफर्स के रेट कार्ड में सबसे ऊपर रहते हैं। देखिए उनकी और इनाया की कुछ बेहद क्यूट तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications