ताहिर हुसैन नहीं रहे

मशहूर फ़िल्म निर्माता और आमिर ख़ान के पिता ताहिर हुसैन का मगंलवार को मुंबई में निधन हो गया है.
हुसैन जिन प्रमुख फ़िल्मों के निर्माता रहे वो हैं – ‘कारवां’, ‘अनामिका’, ‘ज़ख़्मी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’.
उन्होंने अपने पुत्र आमिर ख़ान और जूही चावला को लेकर 1990 में ‘तुम मेरे हो’ नाम की फ़िल्म भी बनाई थी.
इस फ़िल्म से पहले आमिर-जूही की जोड़ी ‘क़यामत से क़यामत तक’ जैसी सुपरहिट फ़िल्म में नाम कमा चुकी थी, लेकिन ‘तुम मेरे हो’ बॉक्स ऑफ़िस पर बुरी तरह पिट गई थी.
ताहिर हुसैन ने 1961 में अपने भाई नासिर हुसैन निर्देशित फ़िल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ में अभिनय भी किया था.
देवांनद और आशा पारिख अभिनीत ये फ़िल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी लेकिन इस फ़िल्म से ताहिर हुसैन को बतौर कलाकार अधिक पहचान नहीं मिल पाई.
ताहिर हुसैन के पुत्र आमिर ख़ान इन दिनों अमेरिका में अपनी फ़िल्म 'पिपली लाइव' का प्रचार कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications