पत्नी ताहिरा का बड़ा सा बेबी बंप संभालते दिखे आयुष्मान खुराना, फैंस दे रहे हैं भर-भरके बधाईयां

tahira kashyap pregnant

Tahira Kashyap Pregnant: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी सब्जेक्ट बेस फिल्म सेलेक्शन के लिए काफी मशहूर हैं। प्रोफेशनल के साथ साथ आयुष्मान पर्सनल लाइफ में भी परफेक्ट फैमिली मैन हैं। आयुष्मान को जैसे ही फिल्मों और वर्क फ्रंट से जरा सा भी वक्त मिलता है वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इसे स्पेंड करने के लिए निकल पड़ते हैं। अब सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने एक तस्वीर शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं ताहिरा?
इस तस्वीर को देखकर पहली नजर में हर कोई कंफ्यूज हो रहा है हालांकि तस्वीर का कैप्शन पढ़ने के बाद मामला साफ हो जाता है। तस्वीर में ताहिरा कश्यप जहां बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं तो वहीं आयुष्मान खुराना उनके बंप संभालते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि आयुष्मान-ताहिरा जल्द ही तीसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

ये है पुरानी तस्वीर
हालांकि आपको बता दें कि ऐसे नहीं है। ये आयुष्मान और ताहिरा की काफी पुरानी तस्वीर है जिसे ताहिरा ने अपने बेटे को बर्थडे विश करने के लिए पोस्ट किया है। इस तस्वीर के साथ ताहिरा ने बेटे की एक और तस्वीर पोस्ट करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

ऐसे विश किया बर्थडे
ताहिरा कश्यप ने लिखा, "ये एक साधारण सा दिन था तुम्हारे पापा आयुष्मान खुराना की छत पर। हम अपने घर के कपड़ों में ही थे और हमारे दोस्त विनीत मोदी ने हमारी ये तस्वीर क्लिक की। ना कोई तैयारी, ना कोई लाइट, ना मेकअप, ना कोई टीम हम सिर्फ मस्ती कर रहे थे जब तुम मेरे पेट में थे। उस पल मुझे लगा सादगी हमारे जीवन का एक हिस्सा है और मुझे लगता है तुम्हारे भी। मैं प्रार्थना करती हूं और कामना करती हूं कि जीवन के प्रति आपका जुनून और संगीत आपको हमेशा जमीन से जोड़े और विनम्र बनाए रखे। हम आपको पाकर धन्य हैं क्योंकि यह आप ही हैं जो कई बार हमें पल में जीने की याद दिलाते हैं। हैप्पी बर्थडे मेरे सर्दी वाले बच्चे।"

बेहद खास है जोड़ी
बता दें कि आयुष्मान खुराना और ताहिरा की जोड़ी बी टाउन की लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार है। फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। आयुष्मान और ताहिरा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X