..................... 1 साल से पैरेंट्स से नहीं मिले ताहिर, कहा 'रियूनियन का लम्हा काफी इमोशनल होगा' | Tahir raj bhasin will meet parents after 1 year says it will be very emotional reunion - Hindi Filmibeat

1 साल से पैरेंट्स से नहीं मिले ताहिर, कहा 'रियूनियन का लम्हा काफी इमोशनल होगा'

जाने-माने बॉलीवुड एक्टर, ताहिर राज भसीन आख़िरकार एक साल से अधिक समय के बाद अपने माता-पिता से मिलेंगे, और वह दिल्ली जाकर उनसे मिलने के लिए अब और इंतज़ार नहीं कर सकते। इस महामारी के दौरान ताहिर लगातार काम कर रहे थे, क्योंकि उनके तीन प्रोजेक्ट्स की अनाउंसमेंट हो चुकी थी। वह 'लूप लपेटा' में तापसी पन्नू के साथ, 'बुलबुल तरंग' में सोनाक्षी सिन्हा और 'ये काली आँखें' में स्वेता त्रिपाठी के साथ नज़र आएंगे। बीते दिनों ताहिर सेट पर अपने काम में व्यस्त थे, और इसी वजह से वह अपने माता-पिता को जोखिम में नहीं डालना चाहते थे और वह भारी मन से इतने दिनों तक अपने परिवार से दूर रहे।

ताहिर कहते हैं, "पिछले साल मुंबई में फिल्म के सेट पर काम करने और घर पर समय बिताने के लिए ट्रैवल पर लगे प्रतिबंध के बीच तालमेल बनाना बेहद कठिन रहा है। अपने दोस्तों और परिवार को ख़तरे में डालने के ख़्याल से ही हमारे कदम थम जाते हैं। इस हफ़्ते मैं अपने घर दिल्ली जाऊंगा, और एक साल से अधिक समय के बाद अपने माता-पिता से मिलूंगा। रियूनियन का लम्हा काफी इमोशनल होगा, जिसका मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।"

tahir raj bhasin

ताहिर के माता-पिता वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं और उन्होंने भी कुछ दिन पहले मनाली में इंजेक्शन लगवाया था। पहले की तुलना में अब वायरस का जोखिम थोड़ा कम हुआ है, लिहाजा ताहिर अपने माता-पिता से मिलने के लिए बेक़रार हैं।

वह कहते हैं, "यह इंतज़ार काफी लंबा रहा है, और अब मैं थोड़ा खाली समय बिताने, घंटों बैठकर बातचीत करने और घर का बना खाना खाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं। बीते महीनों में हम जिस तरह के अनुभव से गुजरे हैं, उससे मेरे लिए उनकी अहमियत और बढ़ गई है। मैंने उन्हें बहुत याद किया है और बीते दिनों में मैं उनकी सेहत व सुरक्षा को लेकर पहले से कहीं ज़्यादा चिंतित रहा हूं।

अब तो मैं अपना फ़ोन बंद करके बस उनके साथ समय बिताना चाहता हूं। एक फैमिली के तौर पर हम एक-दूसरे के बारे में सब कुछ, यहां तक कि एक-दूसरे से जुड़ी छोटी-से-छोटी बात भी शेयर करते हैं। इसलिए, हमारे पास बातचीत करने के लिए बहुत कुछ है।"

ताहिर रणवीर सिंह स्टारर फ़िल्म '83' में भी दिखाई देंगे, जिसे कबीर ख़ान डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फ़िल्म में उन्होंने महान भारतीय क्रिकेटर, सुनील गावस्कर की भूमिका निभाई है। इन चार बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के साथ, इस मायानगरी में ताहिर के चमकने का समय आ गया है। लेकिन, इससे पहले ताहिर अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और पुरानी यादें ताज़ा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X