‘लूप लपेटा’ और ‘83’ के चलते खुशी से फूले नहीं समा रहे ताहिर राज भसीन, अब कही ये बात

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड एक्टर ताहिर राज भसीन के लिए 2021 कमाल का साल साबित होने जा रहा है! हाल ही में एक ही दिन के अंदर उनके लगातार दो प्रोजेक्ट घोषित हुए और अब चार बेहतरीन प्रोजेक्ट इस वर्सेटाइल एक्टर के हाथ लगे हैं। 'लूप लपेटा' और '83' नामक फिल्मों में वह पहले ही काम कर रहे हैं। जाहिर है, बी-टाउन में ताहिर की निकल पड़ी है!

वह बताते हैं, "यह जश्न मनाने और बधाई संदेशों का तांता लगा रहने वाला हफ्ता साबित हुआ। मैं उन दो प्रोजेक्ट की घोषणा होने पर खुशी से फूला नहीं समा रहा हूं, जिनकी फिलहाल शूटिंग चल रही है। पहला प्रोजेक्ट सोनाक्षी सिन्हा के अपोजिट 'बुलबुल तरंग' नाम की एक फीचर फिल्म है, जिसे श्री नारायण डायरेक्ट कर रहे हैं, और दूसरा प्रोजेक्ट एक डिजिटल सीरीज है, जिसका नाम है- 'ये काली काली आंखें'।"

looop lapeta

वह आगे कहते हैं, "दो एकदम अलग-अलग जॉनर और फॉर्मैट में लीड रोल करना गजब का अनुभव है। जबकि फीचर फिल्म 'बुलबुल तरंग' एक सामाजिक संदेश देने वाली रोमांटिक ड्रामा है, तो वहीं 'ये काली काली आंखें' एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। इन दोनों का लेखन वाकई कमाल का है। ये जबर्दस्त इंटरटेनिंग कहानियां हैं।"

2021 में ताहिर की बहुमुखी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलेगा। उनका कहना है, "मैं ऑडियंस द्वारा साल के दूसरे हिस्से में अपने दो प्रोजेक्ट- 'लूप लपेटा' और '83' को थिएटरों में देखने का अनुभव हासिल किए जाने इंतजार कर रहा हूं। 'बुलबुल तरंग' की शूटिंग हम अप्रैल के बीच में शुरू करेंगे। यह एक दिल को छू लेने वाला पूरा रोमांटिक ड्रामा है, जिसे 2021 के आखिर में दर्शकों के सामने लाने का इरादा है।"

ताहिर ने यह जानकारी भी दी है कि, "इन दो इक्साइटिंग फीचर फिल्मों के अलावा 'ये काली काली आंखें' सीरीज में लीड रोल करना एक नई चुनौती है। चूंकि अगले कुछ महीनों में मुझे इन अलग-अलग जॉनरों के बीच लगातार आवाजाही करनी है, इसलिए मैं अपनी एक्टिंग की ताकत आजमाने की तैयारियां कर रहा हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X