डियर जिंदगी से अलि ज़फर हुए आउट..ताहिर राज भसीन ने किया रिप्लेस!
फिल्म डियर जिंदगी से अलि ज़फर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अलि को ताहिर राज भसीन ने रिप्लेस किया है।
लगता है फिल्म डियर जिंदगी के लिए फिल्म के मेकर्स कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते। आगे होने वाले विवादों को ध्यान में रखते हुए किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को फिल्म में लेने का विचार छोड़ दिया है। और हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने अलि ज़फर को बाहर का रास्ता दिखा दिया है और अलि की जगह अब फिल्म में ताहिर राज़ भसीन दिखाई देंगे।

खबरों की मानें तो गौरी शिंदे ने फिल्म डियर जिंदगी में से अलि ज़फर को बाहर निकाल दिया है और ताहिर राज भसीन को साइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि ताहिर ने फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कल ही आलिया भट्ट और ताहिर का डांस शूट किया गया है।
प्रोफेशनल सिंगिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं श्रद्धा : अंकित तिवारी
इस गाने को अरिजित सिंह ने गाया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट चार लड़कों के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी। जिनमें से एक अलि ज़फर थे। लेकिन अब उनकी जगह ताहिर दिखाई देंगे।
वहीं फिल्म में शाहरुख खान भी हैं जो आलिया भट्ट के लव गुरू के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications











