मर्दानी के विलेन ताहिर राज भसीन ने खरीदी लग्जरी कार, कहा- 'ये मेरी ड्रीम राइड है'

By Filmibeat Desk

बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर, ताहिर राज भसीन अपने जीवन के हर लम्हे का भरपूर आनंद ले रहे हैं। एक यंग एक्टर के तौर पर इस इंडस्ट्री में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्होंने अपनी फ़िल्मों में दमदार परफॉर्मेंस दिया है।

मर्दानी में एंटी-हीरो के किरदार में जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ अपना करियर शुरू करने के बाद, ताहिर अब फ़िल्म 'लूप लपेटा' में तापसी पन्नू के साथ, और 'ये काली काली आँखें' में श्वेता त्रिपाठी के साथ रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह कबीर ख़ान की फ़िल्म '83' में सुनील गावस्कर की भूमिका भी निभा रहे हैं! ताहिर अपने करियर में इस तरक़्की का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अब उन्होंने खुद को एक नई कार - बिल्कुल नई मर्सिडीज-सी क्लास गिफ़्ट की है।

Tahir Raj Bhasin

ताहिर ने इस बारे में बताते हुए कहा, "पिछले कुछ साल मेरे करियर के लिए बेहद शानदार रहे हैं, और यह मेरी ख़ुशकिस्मती है कि इस दौरान मुझे कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट में काम करने तथा उन फ़िल्मों के जरिए अपनी पूरी काबिलियत और एक्टिंग स्किल्स को पर्दे पर उतारने का मौका मिला। मैंने नॉन-स्टॉप काम किया है, और मैं अपनी किस्मत का शुक्रिया अदा करता हूं, कि महामारी के बावजूद मुझे कुछ अच्छे कामों के ऑफ़र मिले हैं।"

वे कहते हैं, "अब मैं लाइफ़ के उस मोड़ पर पहुंच चुका हूं, जहां मैं इस इंडस्ट्री के कुछ बेहद शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहता हूं। मुझे नॉन-स्टॉप काम करने में कभी कोई परेशानी नहीं हुई है, और मुझे लगता है कि यह एक एक्टर के लिए सबसे बड़ी ब्लेसिंग है। इसलिए, मैंने सोचा कि मुझे खुद को ट्रीट देना चाहिए और अपने अब तक के सफ़र का सम्मान करना चाहिए।"

ताहिर आगे कहते हैं, "ये मेरी ड्रीम राइड है और इसे लेकर मैं बेहद रोमांचित हूं। यह स्टाइल और एक्सीलेंस की निशानी है। जिस तरह मैं अपनी हर फ़िल्म में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस देने की कोशिश करता हूं, उसी तरह इसका परफॉर्मेंस भी शानदार है। इस लम्हे को मैं अपने दिल में संजोकर रखूंगा और खुद को याद दिलाता रहूंगा, कि मुझे हर प्रोजेक्ट के साथ और अधिक मेहनत करने तथा अपने परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने की जरूरत है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X