'तहान' का नायक बनेगा डाक्टर

इन दिनों संतोष सिवन की फिल्म 'तहान' में भंडारा के अभिनय की हर जगह प्रशंसा हो रही है। उल्लेखनीय है कि पूरब भंडारा के माता-पिता दोनों का प्रोफेशन डाक्टर का है। शायद इसीलिए वह भी डाक्टर बनना चाहता है। भंडारा ने मीडिया से कहा, " मैं भी माता-पिता की ही तरह डाक्टर बनूंगा और फिर अभिनेता बनूंगा।"
जब लोगों ने यह जानना चाहा कि डाक्टर बनने के बाद क्या वे अभिनय पर पूरा ध्यान दे सकेंगे तो भंडारा ने कहा, "आप चिंता नहीं करें, मैं अभिनय और चिकित्सा दोनों काम को अच्छी तरह संभाल लूंगा।" बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड से भी भंडारा को अभिनय के मौके मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications