ग्रीस में सम्मानित हुयी फिल्म 'तहान'

'ओलंपिया फिल्म फेस्टीवल फॉर चिलड्रेन एंड यंग पीपुल' में संतोष की फिल्म तहान को लोगों ने खूब सराहा। संतोष ने कहा, "मेरी फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और इंटरनेशनल सिनेमा फेडरेशन फॉर चिलड्रेन एंड यंग पीपुल (सीआईएफईजे) का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।"
उल्लेखनीय है कि 'तहान' कश्मीर में सीमा पार से जारी आतंकवाद विषय पर आधारित है। फिल्म में एक कश्मीरी बच्चे और उसके गधे की कहानी है। बच्चे का किरदार पूरव भंडारी ने निभाया है।
सिवन ने बताया कि पूरब के अभिनय से लोग काफी प्रभावित हुए है लोगो को यकीन नही हो रहा था कि यह पूरब की पहली फिल्म है।
पूरव के अलावा फिल्म में अभिनेता राहुल बोस, राहुल खन्ना, विक्टर बनर्जी और अभिनेत्री सारिका भी नजर आईं हैं।
इससे पहले फिल्म 'तहान'को पूसान और लंदन फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहना मिल चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications