रवीद्रं नाथ टेगौर को फिल्म के जरिए श्रद्धांजलि

'मुस्लमानिर गोल्पो" हिंदू-मुस्लिम सौहार्द और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों पर आधारित है। फिल्म में एक हिंदू महिला जन कल्याण के लिए मुस्लिम बन जाती है। फिल्म के संबंध में चौधरी ने बताया, "मैं अपनी फिल्म के लिए कुछ अलग कहानी ढूंढ रहा था। टैगोर ने अपनी मौत से डेढ़ माह पूर्व एक कहानी लिखी थी। शायद वह महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार के बारे में पाठकों को बताना चाहते थे।"
चौधरी ने कहा कि 'मुसलमानिर गोल्पो" की कहानी आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म के जरिए दर्शकों को संदेश देना चाहते हैं कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोका जाए और समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द कायम हो। फिल्मकार ने कहा, "कविगुरु की कहानी का भी मूल संदेश यही था।"
कोलकाता फिल्म बांग्ला फिल्में बॉलीवुड रवींद्र नाथ टेगौर bangla films bollywood film kolkata rabindra nath tagore


Click it and Unblock the Notifications