कानपुर में रिपीट हुई बॉबी देओल की 'आश्रम', नेशनल ताइक्वांडो प्लेयर से आश्रम में गैंगरेप, लड्डू खिलाकर किया नशा

Kanpur Aasham Gangrape Case

Kanpur Aasham Gangrape Case: बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम ने खूब सफलता हासिल की है। पम्मी पहलवान, बाबा निराला और भोपा के इर्द गिर्द घूमने वाली इस कहानी की तरह ही एक रियल लाइफ वारदात सामने आ गई है। कानपुर के आश्रम में हुई दरिंदगी की पूरी की पूरी कहानी मानो कि जैसे बॉबी देओल की आश्रम से कट कॉपी पेस्ट कर उसका रियल वर्जन तैयार किया गया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक 30 साल की ताइक्‍वांडो खिलाड़ी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। राष्‍ट्रीय स्‍तर की ताइक्‍वांडो खिलाड़ी ने कानपुर के गोविंद नगर इलाके में स्थित एक आश्रम में गैंगरेप का आरोप लगाया है। यह घटना जनवरी में हुई थी लेकिन गुरुवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद अब सामने आई है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और इस घटना के वीडियो के सोशल मीडिया पर होने की भी जांच की जा रही है। महिला खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि एक बुजुर्ग शख्‍स ने उसे एक दुकान दिलवाने का वादा किया था और कहा था कि इसके लिए कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलना होगा जो कि दुकान के लिए जगह दिलाने में मदद कर सकते हैं। महिला ने आरोपियों पर विश्‍वास कर लिया।

महिला का आरोप है कि जब वह आश्रम में पहुंची तो आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ मिला लड्डू खिलाया और जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। यह घटना 28 जनवरी की है।

पीड़िता ने गुरुवार को डीसीपी साउथ से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि बुजुर्ग व्‍यक्ति के साथ ही आश्रम के मुख्‍य पुजारी और अन्‍य दो लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही कहा कि आरोपियों ने उसका एक आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी थी। हालांकि इस मामले में आश्रम के पुजारी का कहना है कि जिस दिन घटना का आरोप लगाया गया है उस दिन वे प्रयागराज में कुंभ में थे।

Read more about: bobby deol bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X