..................... Tadap Official Trailer: Ahan Shetty Tara Sutaria super energetic action and romance will impress fans | अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की 'तड़प' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन-रोमांस का जबरदस्त तड़का- VIDEO - Hindi Filmibeat

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की 'तड़प' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन-रोमांस का जबरदस्त तड़का- VIDEO

फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित साजिद नाडियाडवाला की 'तड़प' घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। अहान शेट्टी के बड़े बॉलीवुड डेब्यू को चिह्नित करने के अलावा, यह प्रेम गाथा तेलुगु ब्लॉकबस्टर RX 100 का आधिकारिक हिंदी रीमेक भी है और सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली पहली बड़ी कैनवास रोमांटिक ड्रामा होगी।

रॉ, इंटेंस, पैशनेट और संगीत से भरपूर, फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को दिलचस्प सवारी की एक झलक देखने मिल रही है। मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित, अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत यह रोमांटिक एक्शन ड्रामा युवा सितारों के बीच इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री से भरपूर है।

Tadap

रजत अरोड़ा द्वारा लिखित 'तड़प' आपकी टिपिकल कैंडी फ्लॉस, रन-ऑफ-द-मिल रोमांस की तरह है। यह सच में करैक्टर ड्राईवन है, एक ऐसा प्लॉट जो आपको आपकी सीटों से बांधकर रखेगा।

सिग्नेचर म्यूजिक

सिग्नेचर म्यूजिक

एक तरफ जहां अहान अपनी पहली फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वहीं तारा एक अनकन्वेंशनल करैक्टर निभा रही हैं जिसमें हमें उनका एक अलग पक्ष दिखने मिल रहा है। साथ ही, प्रीतम के सिग्नेचर म्यूजिक ने इस पेशकश को अधिक खूबसूरत बना दिया है।

डेब्यू फिल्म

डेब्यू फिल्म

फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक मिलन लुथरिया कहते हैं,"तड़प एक डार्क लव स्टोरी है और एक बेहद अनयूजयल डेब्यू फिल्म है। अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की लेखक समर्थित भूमिकाएँ हैं।

रोमांस, एक्शन और भावपूर्ण संगीत

रोमांस, एक्शन और भावपूर्ण संगीत

उनकी केमिस्ट्री एक ऐसी कहानी में चमकती है जिसमें गहन रोमांस, एक्शन और भावपूर्ण संगीत है। तड़प एक ऑय ओपनर है जो हमारे दर्शकों के बदलते स्वाद को दर्शाता है। एक रोमांचक सवारी के लिए तैयार हो जाइए।"

इस रत्न को लाने के लिए बहुत धैर्य की जरूरत थी

इस रत्न को लाने के लिए बहुत धैर्य की जरूरत थी


निर्माता साजिद नाडियाडवाला कहते हैं, "महामारी के बीच दर्शकों के लिए फिल्म के इस रत्न को लाने के लिए बहुत धैर्य और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता थी। कहानी, परफॉर्मेंस, मुख्य जोड़ी के बीच केमिस्ट्री और म्यूजिक, सब कुछ 'तड़प' को एक ऐसी फिल्म बनाते है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे।"

3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़

3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की 'तड़प' साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित है और 3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X