'तड़प' का पहला रोमांटिक गाना रिलीज, अहान शेट्टी और तारा सुतारिया के बीच दिखी केमिस्ट्री
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर 'तड़प' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया था जिसे जनता से बहुत प्यार मिल रहा है। सुनील शेट्टी के बेटे अहान इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। लिहाजा फिल्म को लेकर काफी क्रेज दिख रहा है। ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना भी रिलीज कर दिया है, जो कि एक सुपर रोमांटिक ट्रैक है।
'तड़प' का पहला गाना 'तुमसे भी ज्यादा' आज धनतेरस पर रिलीज हो गया है। अहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर को साझा किया और उन्होंने गाने की एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की है। इस क्लिप में एक पल ऐसा भी है जहां उन्हें और तारा को किस करते हुए और एक अच्छा पल बिताते हुए देखा जा सकता है और अगले ही पल कोई उन्हें खींच ले जाता है और उसकी बाइक में आग लगा दी जाती है.. जिसने निश्चित रूप से प्रशंसकों को प्रत्याशित कर दिया है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन 'तड़प' 3 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खास बात है कि साजिद नाडियाडवाला के साथ अहान शेट्टी की ये शुरुआत.. विरासत को आगे ले जाने जैसा है क्योंकि सुनील शेट्टी को भी निर्माता द्वारा लॉन्च किया गया था। अहान के डेब्यू पर सुनील शेट्टी ने साजिद नाडियावाला के प्रति अपना आभार जताया है। बता दें, तड़प साउथ की फिल्म आरएक्स 100 की हिंदी रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications











