तड़प, 83, बच्चन पांडे और हीरोपंती 2 - 5 महीने में साजिद नाडियाडवाला की 4 फिल्मों का होगा धमाका
तीन दशकों से अधिक समय से, एंटरटेनमेंट की दुनिया में साजिद नाडियाडवाला का नाम मजबूती से बना हुआ है। निर्माता- निर्देशक ने कई नए चेहरों को लॉन्च किया है, कई कमर्शियल हिट्स और कई यादगार फिल्में दी हैं। वहीं, अब साजिद आने वाले 5 महीनों में अपनी 4 बहुप्रतीक्षित फिल्मों के साथ तैयार हैं।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन की आने वाली फिल्मों में शामिल है- 'तड़प', '83', 'बच्चन पांडे' और 'हीरोपंती 2' । खास बात है कि ये सभी फिल्में एक दूसरे से काफी अलग शैली की हैं। कोई शक नहीं कि दर्शकों के लिए यह लाइन अप काफी दिलचस्प होने वाला है।

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' 3 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा प्रोडक्शन हाउस का अन्य बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट '83' है, जिसका ट्रेलर हाल ही में बड़ी धूमधाम से लॉन्च किया गया है। कबीर खान द्वारा निर्देशित, '83' भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है और 24 दिसंबर, 2021 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











