तब्बू ने खत्म की फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग, सेट से सामने आई शानदार तस्वीर!
कुछ समय से लगातार अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 को लेकर ऐलान हुआ था लेकिन अभी तक फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। इसका एक कारण कोविड 19 भी रहा है। हालांकि दिनों पहले ये सामने आया था कि ये शानदार फिल्म फिल्म 20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में उतरेगी। कार्तिक और कियारा के अलावा, फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री तब्बू भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
अब, फिल्म ने आखिरकार अपनी शूटिंग पूरी कर ली है और इस खबर को तब्बू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। तब्बू ने इंस्टाग्राम पर सेट के आखिरी दिन की एक तस्वीर साझा की।

यह तस्वीर फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को एक फ्रेम में कैद करने में कामयाब रही। तस्वीर में पूरी टीम को सेलिब्रेशन और केक काटने के लिए एक साथ आते देखा जा सकता है। तस्वीर को शेयर करते हुए तब्बू ने कैप्शन में लिखा, "अंत भला तो सब भला।
भूल भुलैया 2 बनाने का हमारा सफर आज खत्म हो गया।" तब्बू एक शानदार अदाकारा हैं और उन्होने कई दशकों तक इंडस्ट्री में काम किया है और 3 जनरेशन के साथ काम कर चुकीं हैं।
अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उनका काम काफी कमाल का होने वाला है। भूल भुलैया 2 की बात करें तो इसके पहले अक्षय कुमार ने भूल भुलैया में काम किया था और एक अलग तरह के अभिनय के साथ लोगों को काफी पसंद आए थे। अब कार्तिक आर्यन भी ऐसा करने में कामयाब होते हैं या नहीं ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications