..................... भूल भुलैया 3 में मंजुलिका का किरदार नहीं निभाएगी ये एक्ट्रेस? Tabu will not play the role of Manjulika in Bhool Bhulaiyaa 3? Immediately rejected the offer! - Hindi Filmibeat

भूल भुलैया 3 में मंजुलिका का किरदार नहीं निभाएगी ये एक्ट्रेस? ऑफर मिलते ही किया सीधे रिजेक्ट!

tabu, bhool bhulaiyaa 3

कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 2 जब रिलीज हुई थी तो धमाका कर रही थी। हालांकि लोगों को फिल्म को लेकर कुछ शक था क्योंकि इस फिल्म में विद्या बालन नजर नहीं आने वालीं थीं। लेकिन बाद में ये फिल्म 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और इसमें कियारा आडवाणी और तब्बू भी अहम भूमिकाओं में थीं। और अब अफवाहें शुरू हो गई हैं कि मंजुलिका की भूमिका निभाने वाली तब्बू ने कथित तौर पर भूल भुलैया 3 में ऑफर ठुकरा दिया है।

हालांकि इसको लेकर कुछ आधिकारिक सामने नहीं आया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि पिंकविला ने ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि भारी रकम ऑफर होने के बावजूद एक्ट्रेस ने भूल भुलैया 3 को ठुकरा दिया है।

सूत्र का कहना है कि मंजुलिका की भूमिका उनके बहुत करीब है लेकिन वह इसे जल्द ही दोबारा करने के लिए उत्सुक नहीं हैं। कथित तौर पर तब्बू इस भूमिका को दोबारा निभाने से पहले इंतजार करना चाहती हैं। दूसरी ओर, निर्माता फिल्म को जल्द से जल्द शुरू करने के इच्छुक हैं।

यहां गौरतलब है कि भूल भुलैया 2 में तब्बू के रोल को काफी सराहा गया था। भूल भुलैया 2 में उन्होने शानदार किरदार निभाया था और उनके डबल रोल ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। इस फिल्म में उन्होने अंजुलिका और मंजुलिका नाम की दो बहनों का किरदार अकेले निभाया था।

कौन करेगा किरदार?

अब सवाल ये है कि अगर तब्बू ने भूल भुलैया 3 में इस किरदार को निभाने से इंकार किया तो फिर किसको अप्रोच किया जाएगा। फिलहाल फिल्म को लेकर अभी काफी देर है और लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब ये फिल्म फ्लोर पर आएगी। पहले विद्या बालन ने इस किरदार को अमर कर दिया था लेकिन बाद में तब्बू ने इसको काफी अच्छी तरह से निभाया और छा गईँ।

Read more about: tabu bhool bhulaiyaa 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X