..................... Tabu was spotted representing her movie Life of Pi at the Golden Awards | लाइफ आफ पाई की सक्सेस से खुश तब्बू-सूरज - Hindi Filmibeat

लाइफ आफ पाई की सक्सेस से खुश तब्बू-सूरज

इन दिनों बॉलीवुड अदाकारा तब्बू बेहद खुश औऱ उत्साहित हैं, यही नहीं 17 साल के सूरज शर्मा, जो कि दिल्ली के रहने वाले हैं भी खुशी से फूले नही समा रहे हैं, वजह है फिल्म लाइफ आफ पाई की सफलता। जिसने सूरज शर्मा को नयी पहचान और ग्लोबल पहचान दिला दी है।फिल्म लाइफ आफ पाई को ग्लोबल अवार्ड से नवाजा गया है। फिल्म को बेस्ट ओरिजनल का अवार्ड मिला है।

फिल्म में जबरदस्त 3 डी इफेक्ट का प्रयोग किया गया है जिसके कारण यह लंबे समय से चर्चा में थी।फिल्म में तब्बू और इरफान खान ने भी अभिनय किया है। फिल्म की चर्चा इसलिए भी बहुत ज्यादा क्योंकि इसे इस बार ऑस्कर की 11 श्रेणियों के लिए नामांकित किया गया है।

फिल्म की रिलीज के वक्त तब्बू ने आंगली की काफी तारीफ की थी वही शब्द उन्होंने ग्लोबल अवार्ड के वक्त भी दोहराये।आंग ली के साथ काम करने को अपनी खुशकिस्मती बताने वाली तब्बू ने कहा कि उन्हें मौका मिला तो वो आगे भी ऐसी फिल्मों में काम करती रहेंगी।

कनाडाई लेखक यैन मार्टल के इसी नाम से लिखे गए पुरस्कृत उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में सूरज शर्मा ने इस फिल्म में लीड रोल किया है। सूरज शर्मा ने कहा कि उन्हें खुशी हुई है कि उनके करियर की शुरूआत इतनी धमाके दार होगी इस बात का उनको अंदेशा तक नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X