भूलभुलैया 2 के बाद ये होगा तबू का अगला धमाकेदार प्रोजेक्ट, दृश्यम 2 से भी पहले!

एक तरफ, जहां तबू भूलभुलैया 2 की शूटिंग पूरी कर रही हैं वहीं खबर है कि इस बीच उन्होंने अपना अगला प्रोजेक्ट साईन कर लिया है। तबू ने अभिषेक पाठक की अगली महिला केंद्रित फिल्म साईन कर ली है। पीपिंग मून की एक रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म यूं तो मल्टीस्टारर होगी लेकिन फिल्म में तबू मुख्य भूमिका में होंगी। अभी तक फिल्म की बाकी डीटेल्स किसी को नहीं पता है।

अभिषेक पाठक 2018 में सनी सिंह और मानवी गगरू के साथ उजड़ा चमन के साथ अपना फिल्म डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने इससे पहले, प्यार का पंचनामा, रेड, खुदा हाफिज़ जैसी फिल्में प्रोड्यूस की है।

tabu-signs-her-next-as-lead-for-abhishek-pathak-s-film-after-andhadhun-success

तबू के साथ अभिषेक पाठक ने दृश्यम में साथ काम किया है। दृश्यम अभिषेक ने वायाकाम 18 के साथ मिलकर प्रोड्यूस की थी। गौरतलब है कि हाल फिलहाल में तबू ने ड्रामा से लेकर कॉमेडी तक सब कुछ किया है। वहीं जवानी जानेमन में उनका हिप्पी किरदार तो लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर गया था।

फिलहाल तबू, भूलभुलैया 2 की शूटिंग पूरी कर रही हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म में वो विद्या बालन का मेरे ढोलना रिक्रिएट करती दिखाई देंगी। भूलभूलैया 2 की शूटिंग काफी दिन से कार्तिक आर्यन के पॉज़िटिव होने के कारण बंद थी।

किया है OTT डेब्यू

किया है OTT डेब्यू

2020 में तबू ने OTT डेब्यू किया है नेटफ्लिक्स की सीरीज़ अ सूटेबल बॉय के साथ। हालांकि, ये सही मायनों में OTT रिलीज़ नहीं माना जाएगा क्योंकि ये सीरीज़ मीरा नायर ने बीबीसी इंटरटेनमेंट के लिए बनाई जो बाद में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अगर आने वाले प्रोजेक्टस की बात करें तो दृश्यम 2 के मलयालम में रिलीज़ होने के बाद अब फिल्म के हिंदी रीमेक की चर्चा ज़ोरों पर है। जिसमें तबू एक बार फिर अजय देवगन से अपना बदला लेने के लिए लौटेंगी।

तबू के बेस्ट किरदार

तबू के बेस्ट किरदार

अगर तबू के किरदारों की बात करें तो तबू ने अपनी पहली ही फिल्म में दिखा दिया था कि वो बॉलीवुड में लंबी रेस की घोड़ी हैं। बतौर अभिनेत्री विजयपथ उनकी पहली फिल्म थी जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी मिला था।

मिलते गए दमदार रोल

मिलते गए दमदार रोल

इसके बाद माचिस में भी तबू का रोल काफी दमदार था। फिल्म को भी लोगों ने सराहा था और उनको इसके लिए नेशनल अवार्ड भी दिया गया था।

विरासत

विरासत

विरासत में तबू का रोल बहुत ही कम एक्ट्रेसेस हैं जो कर सकती थीं। तबू इसमें इतनी बेहतरीन लगी की फिल्म के लिए सबसे ज्यादा तारीफ उन्हें ही मिली और फिल्मफेयर अवार्ड भी।

हु तु तु

हु तु तु

हु तु तु में तबू ने दिखा दिया को एक्टिंग में कुछ भी कर सकती हैं। हु तु तु के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवार्ड से नवाज़ा गया।

अस्तित्व

अस्तित्व

अगर आपने अस्तित्व नहीं देखी तो एक बार ज़रूर देखिए। ये फिल्म देखकर काफी समय तक आप तबू को भूल नहीं पाएंगे। इसके लिए भी तबू को फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड दिया गया।

चीनी कम

चीनी कम

चीनी कम में तबू के साथ अमिताभ बच्चन भी थे। फिल्म की कहानी भी काफी अलग थी और तबू को इसके लिए भी फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला था। इतनी फिल्मों के लिए क्रिटिक्स अवार्ड मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

चांदनी बार

चांदनी बार

चांदनी बार में तबू एक बार गर्ल की भूमिका में थीं और इस फिल्म को क्रिटिक्स से खासकर अच्छी खासी तारीफ मिली थी। फिल्म के लिए तबू को नेशनल अवार्ड दिया गया।

हैदर

हैदर

हैदर के लिए भी सबसे ज्यादा तारीफ तबू को ही मिली थी। फिल्म में उनका सर्पोटिंग रोल था और उसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली थी और फिल्मफेयर बेस्ट सर्पोटिंग रोल का अवार्ड भी।

मकबूल

मकबूल

मकबूल में तबू के साथ इरफान खान भी थे। फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज थे। ये फिल्म भी शानदार थी और तबू ने फिल्म में बहुत ही शानदार एक्टिंग की थीं।

अंधाधुन

अंधाधुन

अंधाधुन में तबू ने इतनी बेहतरीन अदाकारी का नमूना दिखाया कि बस हर कोई चौंक गया। उन्हें ग्रे शेड में सबने पहली बार देखा। और तबू ने इस फिल्म के लिए सारी तारीफें और अवार्ड अपने नाम किए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X