जवानी जानेमन से तबू का First Look, सैफ अली खान से करेंगी रोमांस
सैफ अली खान, तबू और आलिया फर्नीचरवाला स्टारर जवानी जानेमन से तबू ने ने अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म में तबू, सैफ अली खान के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं फिल्मिस्तान फेम नितिन कक्कड़। नितिन कक्कड़ ने इसके बाद सलमान खान प्रोडक्शन्स के लिए नोटबुक भी डायरेक्ट की है। जवानी जानेमन नितिन की तीसरी फिल्म होगी।
गौरतलब है कि पिछले साल तबू श्रीराम राघवन की अंधाधुन के साथ काफी तारीफें बटोर चुकी हैं। वैसे भी तबू किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा हों और अपनी छाप ना छोड़कर जाएं ऐसा उनके करियर में बहुत कम ही बार हुआ है। तबू उन चंद हीरोइनों में से एक हैं जो साथिया में एक छोटे से कैमियो के साथ भी अपने किरदार को यादगार बना ले गई थीं।

जवानी जानेमन एक कॉमेडी फिल्म है जो एक 40 साल के पिता और उसकी बेटी के बीच के संबंधों की कहानी दिखाएगी। इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला अपना फिल्म डेब्यू कर रही हैं। आलिया अपने बॉलीवुड के करियर के लिए आजकल कथक भी सीख रही हैं।
हाल ही में आलिया और सैफ, भारत - पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैचे के दौरान एक साथ दिखाई दिए थे। जवानी जानेमन की शूटिंग, जूव में शुरू हो चुकी है और फिल्म 29 नवंबर 2019 को रिलीज़ हो रही है। तबू और सैफ को इस फिल्म में फैन्स काफी समय बाद एक साथ देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












