..................... तब्बू ने कियारा आडवाणी के लिए कुछ ऐसा Tabu sent a bouquet of flowers and a lovely message to Kiara Advani, the actress also thanked - Hindi Filmibeat

तब्बू ने कियारा आडवाणी के लिए कुछ ऐसा, खुद को थैंक्यू कहने से नहीं रोक पाईं भूल भुलैया 2 एक्ट्रेस!

tabu

फिल्म भूल भुलैया 2 में अपने दमदार अभिनय से धमाका करने वाली कियारा आडवाणी और तब्बू को लेकर एक बार फिर से चर्चा है। इस वक्त एक खबर सामने आ रही है जो कि कियारा के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी पसंद आएगी। बता दें कि इंडस्ट्री की खास बात है यहां अक्सर सीनियर एक्टर्स की तरफ से अपने से छोटी उम्र के कलाकारों के काम को सराहा जाता है। ऐसा ही कुछ फिर से देखने को मिला है।

अब तब्बू ने कियारा आडवाणी को एक बुके भेजा है और साथ ही प्यारा सा नोट भी है। हालिया रिपोर्ट्स में पका चला है कि, कियारा आडवाणी को तब्बू से एक खास मैसेज के साथ गुलाबी और सफेद फूलों का एक गुलदस्ता भेजा है।

इस मैसेज में लिखा था, "डियर कियारा, आपको ढेर सारा प्यार और मेरी शुभकामनाएं.. तब्बू।" इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए कियारा आडवाणी ने शुक्रिया कहा है और लिखा है आपका बहुत धन्यवाद तब्बू मैम। कियारा आडवाणी ने जैसे ही ये स्टोरी पोस्ट को फैन्स इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

बता दे कि ये पहली बार नहीं जब किसी एक्टर के द्वार किसी दूसरे एक्टर की कीमत मिली हो, इसके पहले अमिताभ बच्चन ऐसा काई बार कर चुके हैं। जी हां, अमिताभ बच्चन ने कई सितारों को इस तरह का तोहफा पहले भेजा है और काफी अच्छी तरह से उनकी तारीफ की है।

हालांकि ये पहली बार देखने को मिला है कि तब्बू ने किसी के लिए ऐसा किया हो। तब्बू और कियारा ने साथ में फिल्म भूल भुलैया 2 में काम किया था और इस फिल्म ने कोरोना काल के बाद सामने आकर धमाकेदार कमाई की थी। इस साल की सबसे शानदार फिल्म अगर इसको कहा जाए गलत नहीं होगा। फिल्म के लीड रोल में कार्तिक आर्यन नजर आए थे। कार्तिक ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X