भूल भुलैया 2 में हो गई तब्बू की एंट्री- बड़े धमाके के लिए हो जाइए तैयार

सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया की रीमेक भूल भुलैया 2 की शूटिंग चल रही है और इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो काफी शानदार है और निश्चित ही फिल्म को लेकर ये बहुत अच्छी बात साबित होगी। दरअसल इस फिल्म में अभिनेत्री तब्बू भी नजर आएंगी और हाल ही में उनकी एंट्री हुई है। गौरतलब है कि इस फिल्म से कार्तिक आर्यन के फर्स्ट लुक भी पहले वायरल हो चुके हैं जिनको काफी मिले जुले रिएक्शन मिले थे।

बता दें कि तब्बू एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और निश्चित ही इस फिल्म में उनका आना एक दमदार किरदार को आमंत्रित करता है। इस फिल्म की बात करें तो कियारा आडवाणी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की हीरोइन होंगी।

bhool bhulaiyaa 2, tabu, kartik aaryan, भूल भुलैया 2, तब्बू, कार्तिक आर्यन

इसी के साथ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। कियारा की बात करें तो इससे पहले कियारा आडवाणी ने फिल्म 'कबीर सिंह' से धमाल मचाया था और इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर थे।

दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म परफॉरमेंस को जनता ने खूब पसंद किया था। पुरानी फिल्म की बात करें तो उसमें विद्या बालन और अमीषा पटेल लीड रोल में नजर आईं थीँ। फिल्म को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X