इस सुपरस्टार एक्ट्रेस ने खोला राज..अजय देवगन की वजह से हैं आज तक सिंगल
तबु ने खुलासा किया कि वो आजतक अजय देवगन की वजह से सिंगल हैं।
45 वर्षीय तबू आजतक सिंगल हैं और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर तबु आज तक सिंगल क्यों हैं। अब तबु ने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनके सिंगल होने के पीछे असली वजह अजय देवगन हैं । जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने अजय देवगन।
[ सलमान, शाहरूख नहीं.. 2017 के BOX OFFICE विनर तो ये खान हैं! ]
हाल में एक इंटरव्यू मे तबू ने इस बात का खुलासा किया कि वो अजय देवगन की वजह स आज तक सिंगल हैं। एक इंटरव्यू में तबू ने कहा कि "बचपन से ही मेरे कजिन समीर और अजय देवगन काफी अच्छे दोस्त थे। हमारी दोस्ती की शुरूआत तब से हुई। जब हम सभी साथ में बड़े हो रहे थे तब समीर और अजय मेरी जासूसी करते थे।'

उन्होंने आगे कहा कि "अजय और समीर जिस भी लड़के को मुझसे बात करते देखते थे उसकी पिटाई कर देते थे। मैं आज तक सिंगल हूं इस बात का श्रेय अजय देवगन और समीर को जाता है। मैं आशा करती हूं कि अजय देवगन को इस बात का पछतावा आज होगा।"
तबू ने ये भी कहा कि उन्होंने अजय देवगन को एक उनके लिए एक दुल्हा ढूंढने कहा है । साथ ही कहा कि "मजाक से हटकर बात करें तो साल दर साल मेरी और अजय की दोस्ती पक्की होती जा रही है और एक कारण ये भी है कि हम साथ में बहुत काम करते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











