भूल भुलैया 2 में हुई धमाकेदार एंट्री, इस एक्ट्रेस ने किया विद्या बालन को रिप्लेस
भूल भुलैया 2 की शूटिंग कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ शुरू हो चुकी है और फिल्म के लिए दूसरी हीरोइन की तलाश जारी थी। अब ये तलाश तबू पर आकर खत्म हो चुकी है। तबू फिल्म में विद्या बालन को रिप्लेस करती नज़र आएंगी और उनके आने से फिल्म को लेकर फैन्स का उत्साह बढ़ चुका है।
गौरतलब है कि पहले फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन ही डॉक्टर आदित्य श्रीवास्तव और अवनी का रोल करने वाले थे लेकिन फिर अक्षय ने फिल्म छोड़ दी और अक्षय के बिना, विद्या को ये फिल्म करना ठीक नहीं लगा।

विद्या बालन के फिल्म छोड़ने के बाद से अनीस बज़्मी किसी ऐसी सीनियर एक्टर को फिल्म में लेना चाहते थे जो फिल्म की स्टारकास्ट में थोड़ा दम ला सके। आखिरकार अनीस बज़्मी की ये खोज तबू पर आकर खत्म हुई है।
तबू आखिरी बार, आयुष्मान खुराना स्टारर अंधाधुन में दिखाई दी थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी तारीफें बटोरी हैं। इसके अलावा वो अजय देवगन के साथ दे दे प्यार दे में भी दिखाई दीं।
अब तबू, सैफ अली खान की अगली फिल्म जवानी जानेमन में भी दिखाई देंगी। देखिए उनके करियर के सबसे यादगार रोल -


Click it and Unblock the Notifications












