ANNOUNCEMENT: मैं ऐसी किसी फिल्म में नहीं हूं....डायरेक्टर मेरे नाम का फायदा उठा रहा!
आज ही सुबह एक अनाउंसमेंट हुआ कि तबू उज़्मा अहमद पर बन रही एक बायोपिक में सुषमा स्वराज का किरदार निभाएंगी। वहीं माना जा रहा था कि इस फिल्म में उज़्मा अहमद के किरदार के लिए परिणीति चोपड़ा या तापसी पन्नू में से किसी एक का नाम फाइनल किया जाएगा।
अब तबू ने डायरेक्टर पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि वो ऐसे किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है और उनका नाम इस्तेमाल करके केवल इस प्रोजेक्ट के लिए पब्लिसिटी हासिल की जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications