तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर क्रू के ट्रेलर का चला नेटिज़ेंस पर जादू, जमकर कर रहे हैं तारीफ

crew kareena kapoor tabu kriti sanon

तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर क्रू का मजेदार ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से इसे दर्शकों से सिर्फ और सिर्फ तारीफें मिल रहीं हैं।

ट्रेलर के पहले फ्रेम से लेकर आखिरी फ्रेम तक पूरी फिल्म में ही मस्ती वाला एंटरटेनमेंट का तड़का नजर आ रहा है। तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की सेंसेशनल तिगड़ी फैंस से लेकर दर्शकों तक से खूब तारीफें पा रही है। सच कहे तो फिल्म बेहद कमल का एंटरटेनमेंट से लेकर एक्ट्रेसेज के दिलकश अदाओं का कॉम्बिनेशन लग रहा है।

यहां देखिए, नेटिज़ेंस का रिस्पॉन्स , जिससे अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि फिल्म एक ब्लॉकबस्टर होने वाली है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, "#CrewTrailer ने मुझे हुक्ड कर लिया है! यह एक अनएक्सपेक्टेड तिकड़ी है, लेकिन मैं ऑफिशियली इसके प्यार में हूँ🥹 💕"

फिल्म के एक उत्साहित फैन ने क्रू को एक मजेदार फिल्म बताया और लिखा, "#CrewTrailer बहुत मजेदार लग रहा है!! #Tabu #KritiSanon और #KareenaKapoor की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है और वे इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही लग रही हैं, फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता! 🫡"

एक दूसरे यूजर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, "लाइट्स, कैमरा, एक्शन..!!

एक झलक पाने के लिए हमारा #Crewtrailer देखें।"

#CrewTrailer में #KareenaKapoorKhan #Tabu और #KritiSanon की कॉमिक टाइमिंग बिल्कुल प्वाइंट पर है! हंसी की गारंटी है 🔥"

एक और यूजर ने लिखा,

"गड़बड़ी देखकर मेरी हंसी निकल गई। ये तीनों चुलबुली एयरहोस्टेस इसे बिल्कुल धमाकेदार बनाने वाली हैं 💯 #CrewTrailer

जब से मेकर्स ने फिल्म की घोषणा की है तब से दर्शकों द्वारा फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इन सबके बीच फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच एंटरटेनमेंट का बम फोड़ दिया है। फिल्म में लीड कास्ट के अलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा की मौजूदगी ने चारचांद लगा दिया है। यही वजह से फिल्म को लेकर उत्सुकता सातवे आसमान पर है।

"क्रू" के साथ एक शानदार सिनेमाई यात्रा पर जाने के लिए तैयार हो जाइए। राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित, बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क की यह मच अवेटेड फिल्म 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। एक असाधारण रोमांच के लिए खुद को तैयार रखें क्योंकि "क्रू" एक ऐसी सिनेमाई स्पेक्टेकल पेश करने का वादा करता है जो आपके होश उड़ा देगा।

More from Filmibeat

Read more about: crew kareena kapoor tabu kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X