..................... Tabu joins Ajay Devgn for Kaithi remake will reprise south star narain's role | तबू होंगी अजय देवगन की कैथी रीमेक की हीरोइन - Hindi Filmibeat

अजय देवगन के कैथी रीमेक भोला में हुई तबू की एंट्री, इंस्पेक्टर बिजॉय के दमदार किरदार में होगी एंट्री

अजय देवगन ने आखिरकार मशहूर तमिल ब्लॉकबस्टर कैथी के रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है। और अब टाईम्स ऑफ इंडिया की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में दूसरी लीड होंगी तबू। कैथी में तमिल स्टार्स कार्ती और नारायण ने कमाल किया था और 2019 की इस तमिल दिवाली रिलीज़ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया था।

अब अजय देवगन के बाद हर किसी को ये जानने की उत्सुकता थी कि फिल्म में नारायण का किरदार इंस्पेक्टर बिजॉय किसके हिस्से आएगा। ये किरदार आखिरकार तबू के हिस्से में आ चुका है।

tabu-joins-ajay-devgn-for-kaithi-remake-bholaa-will-reprise-south-star-narain-s-role

तबू जल्दी ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। कैथी रीमेक का नाम है भोला और माना जा रहा है कि इस फिल्म के साथ अजय देवगन एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे। कैथी रीमेक, इस फिल्म की रिलीज़ के बाद से ही पाईपलाईन में था।

भूल भुलैया 2 की शूटिंग पूरी

भूल भुलैया 2 की शूटिंग पूरी

तबू ने कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में तबू ने विद्या बालन को रिप्लेस किया है। अफवाहें ये भी थीं कि तबू, विद्या बालन का मेरे ढोलना रिक्रिएट कर सकती हैं। भूल भुलैया 2 की रिलीज़ डेट का एलान हो चुका है और माना जा रहा था कि फिल्म मार्च 2022 में रिलीज़ होगी लेकिन अब फिल्म कब रिलीज़ होगी इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

Ala Vaikunthapurramuloo रीमेक

Ala Vaikunthapurramuloo रीमेक

कार्तिक आर्यन मशहूर तेलुगू फिल्मAla Vaikunthapurramuloo रीमेक में भी काम करने वाली थीं। इस फिल्म का नाम शहज़ादा था।Ala Vaikunthapurramuloo में तबू थीं और माना जा रहा था कि फिल्म के रीमेक भी वो अपना वाला किरदार निभाएंगी। लेकिन तबू और कार्तिक आर्यन को भूल भुलैया 2 के बाद वापस मां - बेटे के किरदार में कास्ट करना सही फैसला नहीं कहा जा रहा था जिसके बाद फिल्म में तबू को मनीषा कोईराला ने रिप्लेस कर दिया।

कर चुकी हैं ओटीटी डेब्यू

कर चुकी हैं ओटीटी डेब्यू

2020 में तबू ने OTT डेब्यू किया है नेटफ्लिक्स की सीरीज़ अ सूटेबल बॉय के साथ। हालांकि, ये सही मायनों में OTT रिलीज़ नहीं माना जाएगा क्योंकि ये सीरीज़ मीरा नायर ने बीबीसी इंटरटेनमेंट के लिए बनाई जो बाद में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। इस सीरीज़ को बहुत ही ज़्यादा सराहा गया और तबू के साथ इशान खट्टर के परिपक्व रोमांस को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अगर आने वाले प्रोजेक्टस की बात करें तो दृश्यम 2 के मलयालम में रिलीज़ होने के बाद अब फिल्म के हिंदी रीमेक की चर्चा ज़ोरों पर है। जिसमें तबू एक बार फिर अजय देवगन से अपना बदला लेने के लिए लौटेंगी। माना जा रहा है कि इस फिल्म को कुमार मंगत के बेटे अभिषेक पाठक डायरेक्ट करेंगे। पहला पार्ट निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं रहे।

विशाल भारद्वाज की खूफिया

विशाल भारद्वाज की खूफिया

इसके अलावा, तबू, विशाल भारद्वाज की खूफिया पर भी काम कर रही हैं। ये एक नेटफ्लिक्स फिल्म है जो एक रॉ एजेंट की कहानी जो अपनी जासूसी और प्यार के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करती है। माना जा रहा है कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

आसमान भारद्वाज की कुत्ते

आसमान भारद्वाज की कुत्ते

विशाल भारद्वाज की कमीने के बाद अब उनके बेटे आसमान भारद्वाज, कुत्ते नाम की फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में तबू ढेर सारे स्टार्स के साथ दिखाई देंगी जिनमें कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदन, नसीरूद्दीन शाह जैसे नाम शामिल है। इस फिल्म के हीरो हैं अर्जुन कपूर।

अजय देवगन के साथ वापसी

अजय देवगन के साथ वापसी

तबू और अजय देवगन का साथ, तबू की डेब्यू फिल्म विजयपथ से ही है। हालांकि, इसके पहले तबू कई फिल्मों में छोटे छोटे रोल में दिखाई दी थीं लेकिन उनका डेब्यू अजय देवगन के साथ हुआ। इस फिल्म के लिए तबू को बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। आखिरी बार, तबू और अजय देवगन, फिल्म दे दना दन में एक साथ दिखाई दिए थे। अब देखना है कि दृश्यम 2 के पहले दोनों कैथी रीमेक के साथ कैसा जादू चलाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X