अजय देवगन की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म.. ये स्टार भी हो गए शामिल.. FINAL
आकीव अली के निर्देशन में बन रही लव रंजन की फिल्म में अजय देवगन, तबू के साथ अब जिमी शेरगिल भी फाइनल हो चुके हैं। यह रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म 2018 दशहरा के मौके पर 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं टी- सीरीज। खास बात है कि इस फिल्म के साथ जिमी शेरगिल और तबू 22 सालों के बाद साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म माचिस (1996) में नजर आए थे।
1000 करोड़ कलेक्शन.. एक्शन का धमाका और जबरदस्त ओपनिंग!
वहीं, जिमी अजय देवगन के साथ काम करने को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। कोई शक नहीं कि जिमी शेरगिल भी कॉमेडी फिल्मों में खूब जंचते हैं। तनु वेड्स मनु हो या हैप्पी भाग जाएगी.. जिमी जबरदस्त लगे हैं। आकीव अली की इस फिल्म में भी जिमी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म में तबू के साथ एक और नई एक्ट्रेस दिखाई देंगी।

फिल्म के अन्य प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने कहा, अजय देवगन की फिल्मों से फैमिली ऑडियंस काफी अच्छे से कनेक्ट होती है। हमें लगता है दशहरा हमारी फिल्म के लिए बेस्ट रिलीज टाइम रहेगा। बता दें, फिल्म को लव रंजन प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications











