..................... तब्बू की वजह से कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' लटकी, अब सामने आई बड़ी वजह! Tabu is reason thats why Kartik Aaryan Bhool Bhulaiya 2 is On Hold, she Refuses To Shoot - Hindi Filmibeat

तब्बू की वजह से कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' लटकी, अब सामने आई बड़ी वजह!

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 लंबे वक्त से अधर में लटकी हुई है। इस वजह से अनीस बजमी को भी इंतजार करना पड़ रहा है। भूल भुलैया 2 की देरी की वजह ये सामने आ रही हैं कि तब्बू इस फिल्म को डेट नहीं दे रही हैं। तब्बू के चलते फिल्म अधर में लटकी हुई है। भूल भुलैया 2 का एक शेड्यूल जयपुर में मार्च 2020 से शुरू हुआ लेकिन इसके बाद कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी। फिर ये प्रोजेक्ट बीच में ही अटक गया। अब दूसरी फिल्मों की तो ताबड़तोड़ तैयारियां व शूटिंग शुरू हो गई है लेकिन ये प्रोजेक्ट अभी भी लटका हुआ है।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक भूल भुलैया 2 के निर्देश अनीस ने सभी को सभी कलाकार व टीम क्रू मेंबर को दोबारा शूटिंग करने को लेकर सूचना दी। लेकिन तबू जो कि इस फिल्म का अहम हिस्सा है उन्होंने सेट पर आने से मना कर दिया है। तब्बू का कहना है कि वह अभी कोरोना काल में खुद को महसूस फील नहीं कर रही हैं। जब तक कोरोना के हालात ठीक नहीं हो जाते तब तक वह काम नहीं करेंगी। तब्बू के इंकार के चलते प्रोड्यूसर के पास भी कोई रास्ता नहीं दिखा तो उन्होंने शूटिंग को पोस्टपोन ही कर दिया है।

जुलाई से शुरू होगी भूल भुलैया 2 की शूटिंग

जुलाई से शुरू होगी भूल भुलैया 2 की शूटिंग

अब खबरें है कि फिल्ममेकर्स जुलाई 2021 से फिल्म की शूटिंग शुर कर सकते हैं। वह फिल्म शूटिंग की डेट में बदलाव कर एक बार फिर स्टार्स और अन्य टीम को सूचित करेंगे।

विद्या बालन ने चौंकाया था

विद्या बालन ने चौंकाया था

भूल भुलैया में विद्या बालन ने अपनी एक्टिंग से लोगों को चौंकाया था। उस समय अक्षय कुमार लीड रोल में थे। अब कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू को इन रोल के लिए चुना गया है।

तब्बू की लेटेस्ट फिल्म

तब्बू की लेटेस्ट फिल्म

तब्बू कुछ दिन पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अ सूटेबल बॉय में नजर आईं। इसमें वह इशान कट्टर संग दिखीं। फिल्म को लेकर कॉन्ट्रवर्सी भी खड़ी हुई।

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में

कार्तिक आर्यन की जल्द ही धमाका फिल्म रिलीज होने वाली है। बताया जा रहा है कि धमाका ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा उनके पास दोस्ताना 2 जैसी बड़ी फिल्में भी हैं।

कार्तिक आर्यन का शाहरुख खान के साथ काम

कार्तिक आर्यन का शाहरुख खान के साथ काम

खबरें हैं कि शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एक फिल्म बना रही है जिसे अजय बहल डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन और कैटरीना कैफ को अप्रोच किए जाने की बातचीत चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X