..................... Tabu is excited to work with Ajay Devgn again in Luv Ranjan's next - Hindi Filmibeat

''अजय देवगन के साथ काम करना हमेशा ही मजेदार रहा है.. हम बहुत अच्छे दोस्त हैं..''

जी हां, यह कहना है बॉलीवुड एक्ट्रेस तबू का। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान तबू ने अजय देवगन के साथ अपनी अगली फिल्म पर भी चर्चा की। फिल्मीबीट के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अजय देवगन के साथ मेरी काफी पुरानी दोस्ती है। उनसे साथ फिल्म करना काम नहीं लगता। हम काफी मजाक मस्ती करते रहते हैं। बता दें, लव रंजन की अगली फिल्म में तबू और अजय देवगन साथ दिखने वाले हैं।

सलमान खान VS ऋतिक रोशन.. दबंग 3 की रिलीज डेट

इस फिल्म को लेकर तबू बेहद उत्साहित हैं। यह रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म दशहरा पर रिलीज होगी। इस फिल्म के बारे में तबू ने कहा, यह हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म है। जो रिलेशनशिप और इमोशंस पर आधारित है।

Tabu

गोलमाल अगेन के बाद अजय देवगन के साथ फिर से कॉमेडी फिल्म करने पर तबू ने कहा, हम एक को काफी सालों से जानते हैं इसीलिए बहुत कंफर्टेबल हैं। मैं अजय को तब से जानती हूं जब हम इंडस्ट्री का हिस्सा भी नहीं थे। मुझे ऐसे लोग पसंद आते हैं तो मस्ती मजाक करते हैं और इसीलिए मुझे अजय देवगन के साथ काम करने में मजा आता है।

बता दें, इस शुक्रवार तबू फिल्म 'मिसिंग' में मनोज बाजपेयी के साथ नजर आने वाली हैं। यह एक क्राइम- संस्पेंस फिल्म है। कॉमेडी या गंभीर फिल्में.. किसे करने में तबू ज्यादा उत्साहित होती हैं? यह पूछने पर एक्ट्रेस ने कहा कि दोनों ही तरह की फिल्में करना मुझे पसंद है। मेरे लिए सबसे अहम फिल्म की कहानी होती है.. यदि कहानी ने मुझे बांध लिया.. तो मुझे कोई मुश्किल नहीं होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X