भूल भुलैया 2 में तबू की फीस सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे
ये खबर तो हमने आप तक पहुंचा ही दी है कि भूल भुलैया 2 में तबू, विद्या बालन को रिप्लेस कर रही हैं। लेकिन अब खबर है कि इस रोल को तबू ने आसानी से साइन नहीं किया है और भूषण कुमार को तबू को फिल्म में फाईनल करने के लिए बहुत तगड़ी फीस देनी पड़ी है।
दरअसल, पहले फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन अपने अपने किरदारों में नज़र आने वाले थे। लेकिन उसके बाद अक्षय कुमार और भूषण कुमार के बीच मुग़ल की फीस को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद अक्षय ने मुग़ल छोड़ दी और दोनों के बीच संबंध खराब हो गए।

यही कारण था कि अनीस बज़्मी के लाख मनाने के बावजूद, अक्षय कुमार भूल भुलैया 2 में काम करने के लिए राज़ी नहीं हुए। जैसे ही अक्षय इस फिल्म से पीछे हटे, विद्या बालन ने भी तुरंत फिल्म से अपना पल्ला झाड़ लिया।
विद्या का मानना था कि चूंकि अक्षय और वो साथ में अपनी भूमिकाएं दोहराने वाले थे, इसलिए उन्होंने फिल्म के लिए हामी भरी थी। लेकिन अब जब अक्षय फिल्म का हिस्सा नहीं है तो उनका अपना किरदार निभाने का कोई मतलब नहीं है।
अब तबू ने विद्या को रिप्लेस करने के लिए कितनी फीस डिमांड की पता नहीं लेकिन चलिए इसी के साथ हम आपको मिलवा देते हैं फिलहाल की सबसे महंगी हीरोइनों से -


Click it and Unblock the Notifications











