10 साल लिव इन में रहने के बाद अब फिर से तबू को नागार्जुन पर आया प्यार, बना दिया दिल

Tabu Nagarjuna: दिग्गज अभिनेत्री तब्बू ने अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चका है। हालांकि, दक्षिण भारतीय अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के साथ उनका लिंकअप सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा। उनके कथित अफेयर ने लोगों को चौंका दिया था, क्योंकि उस समय वह पहले से ही अभिनेत्री अमला से शादीशुदा थे। अगर रिपोर्ट्स की मानें, तो तब्बू और नागार्जुन दस साल के रिश्ते के बाद अलग हो गए, क्योंकि वह एक स्थिर रिश्ता चाहती थीं और नागार्जुन पहले से ही दो बार शादीशुदा होने के कारण उनके साथ कमिटेड नहीं हो सके।
ब्रेकअप के बावजूद तब्बू व नागार्जुन के बीच दोस्ती बनी हुई है। इसकी एक झलक तब देखने को मिली, जब 16 जून 2024 को 'फादर्स-डे' के मौके पर नागा चैतन्य ने अपने पिता नागार्जुन के साथ एक प्यारी सी पुरानी तस्वीर शेयर की। चैतन्य के बचपन की तस्वीर में पिता-पुत्र की जोड़ी एक साथ बहुत प्यारी लग रही थी। नागार्जुन चेकर्ड शर्ट में हैंडसम लग रहे थे, जबकि चैतन्य ने प्रिंटेड शॉर्ट्स के साथ टी-शर्ट पहनी हुई थी।
फोटो शेयर करते हुए नागा चैतन्य ने लिखा, "द ओजी" उसके बाद रेड हार्ट की इमोजी शेयर की। जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। नागा चैतन्य की रूमर्ड गर्लफ्रेंड शोभिता धूलिपाला ने भी पोस्ट को लाइक किया। हालांकि, नागार्जुन की कथित एक्स गर्लफ्रेंड तब्बू की पोस्ट पर प्रतिक्रिया ने हमारा ध्यान खींचा। उन्होंने चार रेड हार्ट इमोजी शेयर की और खूबसूरत तस्वीर के लिए अपना प्यार जताया।
2007 में तब्बू करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में दिखाई दी थीं। वहां अपनी बातचीत के दौरान तब्बू ने नागार्जुन के साथ अपनी डेटिंग अफवाहों के बारे में खुलकर बात की थी। जब करण जौहर ने उनसे अपने और नागार्जुन के कथित रिश्ते के बारे में हवा साफ करने के लिए कहा था, तो तब्बू ने अभिनेता को अपने जीवन के सबसे करीबी लोगों में से एक बताया था।
तब्बू ने कहा था, "वह मेरे सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक हैं। उनके साथ मेरा रिश्ता मेरे लिए बहुत प्यारा है और उनके साथ मेरे रिश्ते को कभी भी कोई बदल नहीं सकता। मेरे पास इसके लिए कोई लेबल नहीं है और मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकती।"


Click it and Unblock the Notifications

