तब्बू को सांस लेने में दिक्कत, फैंस घबराये
बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभासंपन्न अभिनेत्रियों में से एक तब्बू इन दिनों बीमार चल रही हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है जिसके खातिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गयी। हालांकि अस्पताल से उन्हें चार-पांच घंटे के बाद ही छुट्टी मिल गयी। लेकिन तब्बू की बीमारी की खबर सुनकर उनके चाहने वाले काफी चितिंत हो गये हैं।
तब्बू के लिए उनके फैंस ने ट्विटर पर लिखा है कि तब्बू आप अपना पूरा ख्याल रखिये, आप को रेस्ट की जरूरत है। हम ऊपर वाले से दुआ करते हैं कि आप जल्द से जल्द ठीक हों।
जरूर देखें: तब्बू की खूबसूरत तस्वीरें
गैरतलब है कि आम तौर पर एकांत प्रेमी तब्बू को सलमान खान की फिल्म जय हो में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सलमान की बहन का रोल निभाया था। लंबे अरसे के बाद हिंदी दर्शकों को पर्दे पर देखकर काफी अच्छा लगा था। इन दिनों तब्बू विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में व्यस्त हैं।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी तब्बू ने अपनी शूटिंग जारी कर रखी हैं। फिल्म 'हैदर' में शाहिद कपूर, इरफान खान और श्रद्दा कपूर हैं। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हो रही है। फिल्म लीक से हटकर बनी है जिसका लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
