डिजाइनर अंजू मोदी की आधुनिक द्रौपदी बनीं तब्बू
दिल्ली काउचर वीक (डीसीडब्ल्यू) 2013 के पहले दिन बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू सशक्त और स्वतंत्र आधुनिक द्रौपदी के रूप में नजर आईं। तब्बू डिजाइनर अंजू मोदी के डिजाइनों के साथ रैंप पर उतरीं थी। दिल्ली के ताज पैलेस होटल में चल रहे काउचर वीक में अंजू मोदी का विषय महाभारत की द्रौपदी थी जिसमें तब्बू रैंप पर एक खूबसूरत लंहगे में उतरीं।
अपनी खूबसूरती और अदा से तब्बू ने न सिर्फ अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि वह उन हस्तियों में शामिल हो गईं जो बढ़ती उम्र के बावजूद सुंदर हैं।

कार्बनिक रेशम, कच्चे रेशम और चंदेरी से बनी लाल और सरसों के रंग की पोशाक पर सुनहरे और चांदी के रंगों का बारीक काम था जिसमें बड़े पैमाने पर जरदोजी और मुकेश कढ़ाइयों का प्रयोग भी किया गया था।
प्रदर्शन में तब्बू को चुनने के बारे में बताते हुए अंजू ने कहा, "मैंने प्रदर्शन के लिए तब्बू को चुना क्योंकि मुझे लगता है कि वास्तव में तब्बू खुद को अच्छी तरह से व्यक्त करती हैं। वह प्रभावशाली और खूबसूरत हैं। मुझे पूरा विश्वास था कि वह द्रौपदी के किरदार को उसी खूबसूरती से पेश करेंगी जैसा कि फिल्मों में करती हैं।"
'अस्तित्व', 'द नेमसेक' और 'चांदनी बार' जैसे फिल्मों में सशक्त भूमिकाएं निभाने वाली तब्बू ने कहा, "भारतीय कपड़ों और कढ़ाइयों से बना दुल्हन का यह परिधान मुझे बहुत पसंद आया।"
फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) द्वारा आयोजित दिल्ली काउचर वीक चार अगस्त तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications