..................... Tabu to play Amitabh's love interest yet again | बिग बी की पत्‍नी बनेंगी तब्बू - Hindi Filmibeat

बिग बी की पत्‍नी बनेंगी तब्बू

By Staff

Tabu
फिल्म'चीनी कम' बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की प्रेमिका बनने वाली अभिनेत्री तब्बू एक बार फिर 'द लीजेंड ऑफ कुणाल' में बिग बी की पत्‍नी का रोल अदा करने जा रही है।

यह फिल्‍म ऐतिहासिक विषय पर आधारित है । इस फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित करेंगे जबकि अमिताभ की कंपनी एबी कारपोरेशन लिमिटेड फिल्म का निर्माण करेगी।

फिल्म में अमिताभ सम्राट अशोक की भूमिका में नजर आएंगे वहीं तब्बू उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। फिल्म के निर्देशक द्विवेदी ने बताया कि तब्बू ने अशोक की पत्नी की भूमिका स्वीकार करने में जरा भी हिचक नहीं दिखाई।

उन्होंने कहा कि फिल्म में तब्बू का किरदार काफी महत्वपूर्ण होगा। अमिताभ के बारे में द्विवेदी ने कहा, "पर्दे पर सम्राट अशोक के किरदार के लिए मैं अमिताभ के अलावा किसी के बारे में सोच भी नहीं सकता। "

फिल्म में सम्राट अशोक के बेटे का किरदार अभिनेता अर्जुन रामपाल निभाएंगे, वहीं उनकी पत्नी का किरदार अमृता रॉव निभाएंगी।

अभिनेत्री तब्‍बू आजकल किसी फिल्‍म में दिखाई नही दे रही है। उनके प्रशंसको के लिए यह खुशी की बात होगी कि इस फिल्‍म के जरिए वे पर्दे पर नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X