ट्विटर रिव्यू : टेबल नंबर 21
राजीव खंडेलवाल टीना देसाई और परेश रावल की फिल्म टेबल नंबर 21 को लेकर ट्विटर पर बहुत अच्छी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। टेबल नंबर 21 फिल्म एक गेम पर आधारित है। इस में राजीव और टीना एक शादीशुदा कपल विवान और सिया के किरदार में हैं और परेश रावल एक लाइव गेमिंक वेबसाइट के मालिक। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि विवान और सिया एक लकी ड्रॉ में फिजी में एक हफ्ते का हॉलीडे प्लान जीतते हैं। वहां पर परेश रावल जोकि गेमिंग वेबसाइट का मालिक है वो इन्हें एक गेम में भाग लेने को उकसाता है जिसे जीतने पर वो आसानी से एक अच्छी रकम जीत सकते हैं।
इस गेम में कपल को कुछ सवालों के जवाब देने हैं और साथ ही एक टास्क परफॉर्म करना है। गेम के जीतने पर पूरे 21 करोड़ तक जीते जा सकते हैं। गेम शुरुआत में तो आसान दिखता है लेकिन धीरे धीरे गेम मुश्किल होता चला जाता है और साथ ही टास्क भी खतरनाक होते जाते हैं। फिल्म का अंत बहुत ही बेहतरीन और बोल्ड है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के अंत पर जितना फोकस निर्देशक ने किया है उतना फोकस फिल्म के बाकी हिस्सों पर नहीं किया। जिससे बीच बीच में फिल्म बोरिंग होती जाती है।
ट्विटर पर लोगों ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। आइये देखते हैं लोगों ने क्या कहा है फिल्म के बारे में। विशाल चकतारा ने लिखा मुझे टेबल नंबर 21 बहुत पसंद आई। नारायण शंकरन ने लिखा टेबल नंबर 21 जिंदा फिल्म के जैसी है लेकिन बच्चों के लिए नहीं है। इसका मैसेज अच्छा है। साहिल सावंत ने लिखा टेबल नंबर 21 बेहतरीन फिल्म है। दिल को छू लेने वाली है। राजीव खंडेलवाल नये आमिर खान हैं। सभी को ये फिल्म जरुर देखनी चाहिए। अक्षत ने लिखा कल रात मैंने टेबल नंबर 21 देखी और कहना पडे़गा कि ये बहुत अच्छी फिल्म है। सभी को ये फिल्म जरुर देखनी चाहिए। इसकी कहानी भी बेहतरीन है।
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि राजीव खंडेलवाल की टेबल नंबर 21 को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। राजीव की एक्टिंग के तो लोग दीवाने हो गये हैं। हर किसी को फिल्म का अंत खासतौर पर पसंद आया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म कुछ खास नहीं है लेकिन ज्यादातर लोगों को फिल्म पसंद आई है।


Click it and Unblock the Notifications












