तलाश से बेहतर तो टेबल नंबर 21 है!
'टेबल नंबर 21' भी एक रोमांच से भरी और सस्पेंस, एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में राजीव खंडेलवाल, परेश रावल, टीना देसाई ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में राजीव खंडेलवाल और टीना देसाइ एक शादी शुदा कपल हैं तो वहीं परेश रावल एक ऑनलाइन गेमिंग शॉप के मालिक हैं। फिल्म को फिजी में शूट किया गया है। फिल्म में राजीव खंडेलवाल की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है साथ ही फिल्म के गाने भी लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। लोगों को राजीव की एक्टिंग इस कदर पसंद आ रही है कि लोगों ने उन्हें तो बॉलीवुड का दूसरा आमिर खान ही बता दिया।
'टेबल नंबर 21' ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.48 करोड़ और शनिवार को 1.98 करोड़ का कलेक्शन किया है। ट्विटर पर कुछ लोगों ने ट्वीट किया और कहा कि राजीव खंडेलवाल बॉलीवुड के दूसरे आमिर खान हैं वहीं एक ट्विटर फॉलोवर रिया ने ट्वीट किया डियर रीमा कागती तलाश के सीक्वल को बनाने की सोचने से पहले आपको 'टेबल नंबर 21' देखनी चाहिए। यानि की सीधी सीधे ना सही लेकिन इन्होंने घुमा फिराकर ये कह ही दिया कि तलाश में वो बात नहीं थी जो लोग देखना चाहते थे और 'टेबल नंबर 21' 'तलाश' से बेहतर है। अब तो रीमा को एक बार अपने दर्शकों की रिक्वेस्ट पर 'टेबल नंबर 21' देख ही लेनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












